बस चालक सहित 2 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

2 people including bus driver committed suicide by hanging
बस चालक सहित 2 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नागपुर बस चालक सहित 2 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक बस चालक सहित 2 लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों के नाम नीलेश रेवासिंह चव्हाण (30) और प्रवीण  पुंडलिकराव इंगोले (29) है। घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। मृतक नीलेश सिंह चव्हाण निजी बस चालक था और प्रवीण कोराडी में पावर प्लांट में काम करता था। 

पत्नी विरह में लगाई फांसी 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दौलत नगर हुड़केश्वर निवासी नीलेश चव्हाण ने गत 14 मार्च को घर में दोपहर करीब 2.30 बजे के दरमियान जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान 15 मार्च को उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर हुड़केश्वर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। नीलेश किसी निजी बस पर चालक था। उसने परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था। उसे 6 साल की बेटी और 4 वर्ष का बेटा है। दो दिन पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। पत्नी घर नहीं लौटी तो उसने घटना के दिन दोपहर में जहरीली दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कुछ मित्र उसे मेडिकल अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया। इस दौरान दोस्तों ने उसकी पत्नी को वीडियो कॉल कर नीलेश की हालत के बारे में बताया। मेडिकल अस्पताल में नीलेश ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हुड़केश्वर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

प्लांट में करता था काम 
वार्ड नंबर 3 आंबेडकर नगर महादुला निवासी प्रवीण पुंडलिकराव इंगोले कोराड़ी के पावर प्लांट में काम करता था। उसने गत 15 मार्च को दोपहर करीब 3.30 बजे के दरमियान घर में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।  उसे फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। पश्चात उसे मानकापुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। परिजनों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण वह निजी अस्पताल का खर्च वहन नहीं कर पाए, जिसके चलते उसे मेयो अस्पताल में भेज दिया गया, जहां  उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रवीण की मौत के बारे में सूचना मिलने पर कोराड़ी थाने के उपनिरीक्षक रत्नापुरे ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। उसने आत्महत्या क्यों की? इस बारे में पुलिस की जांच कर रही है।

Created On :   17 March 2022 1:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story