- Home
- /
- तैराकी के लिए गए 2 किशोर कन्हान नदी...
तैराकी के लिए गए 2 किशोर कन्हान नदी में डूबे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दोस्तों के साथ तैरने का शौक दो किशोरों को भारी पड़ गया। नदी में डूबने से हासिम पुरवले और रोहन भिसे नामक दो किशोर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एमजी नगर, प्रभाग क्र.-1, कन्हान निवासी चार मित्र दोपहर मेें कन्हान नदी के सत्रापुर शिवार तट पर तैरने गए थे।
नदी में कूदने के बाद गहराई में चले गए
करीब दो घंटे तक नदी के तट पर मौज-मस्ती के बाद सभी तैरने के लिए नदी में कूदे। इस दौरान नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से हासिम नंदकिशोर पुरवले (16) व रोहन रणजीत पिसे (16) डूबने लगे। दोनों किशोर डूबने के बाद उनके साथी मित्रों ने उन्हें खोजने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
क्षेत्र के लोगों ने भी किया प्रयास
आखिरकार उन्होंने परिसर के नागरिकों व तेजस संस्था के उपाध्यक्ष देवीदास पठारे को सूचना दी। सूचना मिलते ही सत्रापुर व एमजी नगर निवासी मौके पर पहुंचे और नदी में कूदकर दोनों की तलाश शुरू की। बावजूद दोनों का कुछ पता नहीं चला। आखिरकार पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु उपअधीक्षक व कन्हान के थानेदार सुजीतकुमार क्षीरसागर, पुलिस उप-निरीक्षक जावेद शेख, हेड कांस्टेबल जोसफ, मुकेश वाघाड़े, शरद गीते, संजय बदोरिया, कुणाल पारधी, वीरेन्द्र चौधरी आदि मौके पर पहुंचे।
Created On :   8 May 2021 5:38 PM IST