- Home
- /
- नदी व तालाब में डूबने से 2 युवकों...
नदी व तालाब में डूबने से 2 युवकों की मौत

डिजिटल डेस्क,नागपुर।अंबाला तालाब में डूबने से आर्यन संजय गडरिया (19), हिवरी नगर, नागपुर निवासी की मौत हो गई। वह अपने परिजनों के साथ अपने दादा की दशक्रिया कार्यक्रम के लिए अंबाला आया था।
तैरना नहीं आता था : जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे अंबाला तालाब में आर्यन, हिमांशु सुरेंद्र सांडेल (20) व मानव जागेश्वर कानोजे (9) सभी नागपुर निवासी नहाने गए थे। इस दौरान हिमांशु व मानव डूबने लगे, तो आर्यन ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को बचा लिया, लेकिन तैरना नहीं आने से खुद डूब गया। कोई भी आर्यन की मदद नहीं कर पाया। मछुआरों की मदद से आर्यन को बाहर निकालकर उप जिला अस्पताल रामटेक ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच में डाॅक्टरों ने आर्यन को मृृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है।
राख विसर्जन करने गया था
बीना संगम कन्हान नदी में दादी की राख विसर्जन करने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम निकेश दीपकराव वेलेकर ( 31), कोष्टीपुरा, पारडी भांडेवाड़ी, नागपुर निवासी है।
नहाने के लिए उतारा था : पुलिस के अनुसार निकेश अपने रिश्तेदारों के साथ दादी की राख विसर्जन करने बीना संगम स्थित कन्हान नदी तट पर आया था। दोपहर 1 बजे राख विसर्जन के बाद निकेश नदी में नहाने के लिए उतरा। इस दौरान वह बहने लगा, तो प्रत्यक्षदर्शियों का शोर सुनकर ढिवर समाज के कुछ लोगों ने निकेश को बचाने प्रयास किया, लेकिन नाक-मुंह में पानी जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर खापरखेड़ा पुलिस थाने के सहायक उप-निरीक्षक राजेश पिसे कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहंुचे। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए कामठी रवाना किया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   13 Nov 2021 6:15 PM IST