जंगलों के घटते दायरे के चलते 7 माह में 20 वन्यजीवों की मौत

20 wildlife died in 7 months due to the decreasing scope of forests
जंगलों के घटते दायरे के चलते 7 माह में 20 वन्यजीवों की मौत
जंगलों के घटते दायरे के चलते 7 माह में 20 वन्यजीवों की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जंगल का घटता दायरा वन्यजीवों को प्रभावित कर रहा है। यही कारण है कि गत 7 महीने में केवल नागपुर वन परीक्षेत्र में 20 वन्यजीवों की मौत हुई है। सड़क दुर्घटना, श्वानों द्वारा शिकार करना, अवैध शिकार आदि कारण इसमें शामिल हैं। सबसे ज्यादा मौतें राष्ट्रीय महामार्ग पार करते हुए वन्यजीवों की हुई है। इसमें हिरण से लेकर तेंदुआ तक शामिल हैं।

सड़क पार करते समय गई जान : प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में काटोल-कोंढाली रोड पर और कक्ष क्रमांक 65 में नीलगाय की दुर्घटना में मौत दर्ज की गई है। इसी महीने में कामठी परिसर में भी एक हिरण की मौत हुई है। महीने के अंत में डोंगरगांव काटोल रोड पर वाहन की चपेट में आने से नीलगाय की मौत हुई है। फरवरी में वाहनों की चपेट में आने से 3 वन्यजीव मरे हैं, जिसमें नीलगाय व जंगली सुअर शामिल हैं। मार्च महीने में भी दुर्घटना में नीलगाय की मौत हुई है। मई महीने में राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर एक लोमड़ी की मौत हुई। जून महीने में राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 दुधाड़ा परिसर में 2 बंदर की मौत हुई है। 

अवैध शिकार के मामले भी कम नहीं : नागपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की ओर से अवैध शिकार की रोकथाम के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गत 7 महीने में आधा दर्जन से ज्यादा अवैध शिकार दर्ज हुए हैं। जनवरी में बुटीबोरी परिसर में नीलगाय व जंगली सुअर का शिकार किया गया। मार्च में राउंड चारगांव बीट सुराबर्डी में एक हिरन का शिकार किया गया है। दूसरा मामला भी इसी महीने में दर्ज है। खापा वन परीक्षेत्र अंतर्गत खेत में भालू का शिकार किया गया था। मई माह में उत्तर उमरेड परिसर में हिरण का शिकार किया गया है। 

कई वन्यजीवों की मौत संदेह के घेरे में : कई वन्यजीवों की मौतें अभी भी संदेह के घेरे में हैं। इनकी मौत कैसे हुई, वन विभाग अभी तक पता नहीं लगा सका है। मार्च में राजनी से अंबोला काटोल रोड पर नीलगाय की मौत, अप्रैल में रामटेक परिसर में एक तेंदुए की मौत, रामटेक परिसर के बिहाड खदान के पानी में एक बाघ की मौत आज भी संदिग्ध है।
 
 

Created On :   29 July 2021 10:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story