इनाम लगने का झांसा देकर 2.15 लाख ऐंठे

इनाम लगने का झांसा देकर 2.15 लाख ऐंठे
इनाम लगने का झांसा देकर 2.15 लाख ऐंठे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कौन बनेगा करोड़पति के चक्कर में एक व्यक्ति को ऑनलाइन ठग लिया गया।  25 लाख रुपए का इनाम लगने का झांसा देकर उससे 2 लाख 15 हजार रुपए ऐंठ लिए। इस चक्कर में व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब गया। पैसे भरने के  लिए उसने अपना वाहन भी बेच दिया। मंगलवार को कलमना थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। साइबर सेल की मदद से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

पीड़ित पेंटर है : भरतवाड़ा रोड स्थित न्यू. ओम नगर निवासी वर्षा खड़से (39) गृहिणी है। उसका पति पेंटिंग का काम करता है। 2 से 8 फरवरी 2021 के बीच में वर्षा के मोबाइल पर किसी अपरिचित व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा-मैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मुंबई स्थित कार्यालय से बाेल रहा हूं, वर्षा की लॉटरी लगी है। इनाम के रूप में उसे 25 लाख रुपए मिलने वाले हैं। यह सुनकर खड़से परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

रकम जमा करने खाता नंबर दिया
इस दौरान फोनकर्ता ने उन्हें दिल्ली के हरजीत सिंह नामक व्यक्ति का फोन नंबर दिया और शेष प्रक्रिया के बारे में उससे बात करने काे कहा। पश्चात वर्षा उसका पति और पुत्री ने हरजीत सिंह से बात की। उसने इनाम की रकम लाखों में होने से पहले टैक्स भरने के लिए कहा। झांसे में आए दंपति ने टैक्स के 2 लाख 15 हजार रुपए हरजीत सिंह ने बैंक खाते में जमा किए।

आस-पड़ोस व रिश्तेदारों से कर्ज लिया
इसके लिए उन्होंने आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदारों से कर्ज लिया। यहां तक कि, अपना दोपहिया वाहन (एम.एच.-40-बी.ए.-8765) बेच दिया। बावजूद रुपए की मांग करने तथा इनाम की रकम नहीं मिलने पर खड़से परिवार को ठगे जाने की आशंका हुई। जिससे मामला थाने पहुंचा। मंगलवार को प्रकरण दर्ज िकया गया। उल्लेखनीय है कि, इसके पहले भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम से शहर में ठगी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन अभी तक किसी भी िगरोह का पर्दाफाश नहीं हुआ है। 
 

Created On :   24 March 2021 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story