किसानों की मदद के लिए 2192 करोड़ मंजूर 

2192 crores approved for the help of farmers
किसानों की मदद के लिए 2192 करोड़ मंजूर 
किसानों की मदद के लिए 2192 करोड़ मंजूर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।     प्रदेश में जून से अक्टूबर 2020 के बीच विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण हुए नुकसान के लिए 2 हजार 192 करोड़ 89 लाख 5 हजार रुपए मंजूर किया गया है। राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों को मदद राशि की यह दूसरी किश्त स्वीकृत की है। 

गुरुवार को राजस्व विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया। इसके अनुसार जिन किसानों की जून से अक्टूबर 2020 के दौरान अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण फसलों और फलबाग का 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है उन्हें मदद की जाएगी। किसानों को फसलों के नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर दस हजार रुपए और फलबाग के नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर 25 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

किसानों को यह मदद 2 हेक्टेयर तक के लिए दी जाएगी। इसके अनुसार नागपुर विभाग के लिए 11 करोड़ 87 लाख, अमरावती विभाग के लिए 262 करोड़ 19 लाख, औरंगाबाद विभाग के लिए 1 हजार 303 करोड़ रुपए, नाशिक विभाग के लिए 223 करोड़ 41 लाख, पुणे विभाग के लिए 332 करोड़ 65 लाख और कोंकण विभाग के लिए 59 करोड़ 73 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इससे पहले सरकार ने 9 नवंबर 2020 को आपदा प्रभावितों को मदद के लिए पहली किश्त के रूप में 2 हजार 297 करोड़ 6 लाख 37 हजार रुपए वितरित करने को मंजूरी दिया था। 

Created On :   7 Jan 2021 7:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story