जिले में ऊर्जा के विकास के लिए 22 उपकेंद्र प्रस्तावित : ऊर्जा मंत्री 

22 sub-centres proposed for the development of energy in the district: Energy Minister
जिले में ऊर्जा के विकास के लिए 22 उपकेंद्र प्रस्तावित : ऊर्जा मंत्री 
आनलाइन उद्घाटन जिले में ऊर्जा के विकास के लिए 22 उपकेंद्र प्रस्तावित : ऊर्जा मंत्री 

डिजिटल डेस्क, टाकरखेडा संभू (अमरावती)। ग्राहकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अमरावती जिले के ऊर्जा विकास के लिए सुधारित वितरण क्षेत्रीय प्रणाली में 33/11 केवी के 22 सब स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। यह जानकारी राज्य के ऊर्जामंत्री डा. नितीन राऊत ने दी।  ऊर्जामंत्री की ऑनलाइन उपस्थिति मंे टाकरखेड़ा संभू (अाष्टी) उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। 

हाई वोल्टेज वितरण प्रणाली योजना में 6 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च कर निर्माण किए गए इस 33/11 उपकेंद्र का लोकार्पण ऊर्जामंत्री की ऑनलाइन उपस्थिति में किया गया। इस समय महावितरण के अध्यक्ष तथा व्यवस्थापकीय संचालक विजय सिंघल, संचालक संजय ताकसांडे, प्रादेशिक संचालक सुहास रंगारी भी ऑनलाइन मौजूद थे। पालकमंत्री यशोमति ठाकुर,  मुख्य अभियंता पुष्पा चव्हाण, अधीक्षक अभियंता दिलीप खानंदे, दीपक देवहाते, उपविभागीय अधिकारी डा. नितीन व्यवहारे, नीता लबडे, रश्मी देशमुख, मुकद्दर पठान लोकार्पण समारोह में प्रत्यक्ष मौजूद थे। टाकरखेड़ा संभू और परिसर के 22 गांवों को इस उपकेंद्र का फायदा होगा। इस उपकेंद्र से वर्तमान स्थिति में 1700 कृषि व 12 हजार अन्य बिजली ग्राहकों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। 


 

Created On :   1 Feb 2022 1:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story