मुंबई से यूपी के लिए पैदल निकल पड़े 231 मजदूर

231 laborers set foot on foot from Mumbai to UP
मुंबई से यूपी के लिए पैदल निकल पड़े 231 मजदूर
मुंबई से यूपी के लिए पैदल निकल पड़े 231 मजदूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संकट के कारण रोजी छिनने से परेशान मजदूरों के लिए अब  लॉकडाउन का पालन करना भारी पड़ रहा है। कारखानों में काम करने वाले मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। मुंबई से सटे डोंबिवली से 231 मजदूरों का जत्था पैदल ही उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए रवाना हो गया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पलायन की खबर पर पुलिस की कान खड़े हो गए। आनन-फानन में पुलिस की टीम ने मजदूरों को कल्याण के दुर्गाड़ी किले के पास रोक लिया। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले मंगलवार को मुंबई आई केंद्रीय टीम से प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी। उसके दूसरे ही दिन मुंबई से सटे कल्याण से मजदूरों ने पैदल गांव की राह पकड़ ली। ये मजदूर डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र में काम करते थे। लॉकडाउन के चलते सारी कंपनी बंद हो गई है। उनके पास खाने के पैसे भी नहीं बचे। इसलिए मजदूरों ने गांव की राह पकड़ी। कल्याण पुलिस ने मजदूरों को दुर्गाड़ी किले पर रोकने के बाद मेडिकल जांच के लिए ले गई। "

कल्याण के सुभाष मैदान पर मजूदरों का मेडिकल परीक्षण शुरू कराया गया। उसके बाद उन्हें क्वरंटीन किया जाएगा। एक मजदूर राजन गोस्वामी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से हम सभी बेरोजगार हो गए हैं। हमारे पास खाने के लिए भी पैसे नहीं है। इसलिए हम सबने गांव जाने का निर्णय लिया है। इस बारे में एसीपी अनिल पवार ने बता कि एमआईडीसी क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर एक-एक कमरे में 40-40 लोग रहते हैं। कंपनियां बंद होने से सभी बेरोजगार हो गए हैं। अब इनके सामने दो जून की रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। इसलिए ये सभी पैदल पलायन कर रहे थे।
-

Created On :   22 April 2020 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story