- Home
- /
- अमरावती शहर पुलिस मुख्यालय के 244...
अमरावती शहर पुलिस मुख्यालय के 244 कर्मचारी हुए इधर-उधर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। ग्रामीण पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के तबादलों के पश्चात शहर पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस कर्मियों के तबादले को लेकर पिछले तीन दिन से हलचल चल रही थी पुलिस उपायुक्त प्रशांत राजे द्वारा 299 कर्मचारियों की सूची घोषित की गई। जिसमें से 244 कर्मचारी इधर से उधर किए गए हैं। पुलिस आयुक्तालय स्तर पर पुलिस आस्थापना के तहत विशेष अधिकार का उपयोग करते हुए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक से पुलिस सिपाही पदस्थापना के तहत तबादले किए गए हैं। तबादले के पूर्व विगत दो दिनों से स्थानीय वसंत हॉल मंे बैठक भी ली गई। संपूर्ण नियोजन के बाद शुक्रवार की शाम 299 कर्मचारियों की सूची घोषित की गई। जिसमें से 244 कर्मचारियों के तबादले 10 पुलिस थाना, मुख्यालय के विविध शाखा में किए गए हैं। इसके अलावा 46 कर्मचारियों के तबादले एक साल के लिए स्थगित किए गए है और 9 कर्मचारियों का कार्यकाल सेवानिवृत्त के करीब रहने से उनके तबादले नहीं किए गए है। तबादले किए गए कर्मियों में पीएसआई, हेड कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल, पुलिस नाईक, एलपीएन आदि कर्मचारियों का समावेश है। जबकि अन्य और भी कर्मचारियों के तबादले को लेकर विविध तरह की चर्चा सुर्खियों में है।
Created On :   22 Oct 2022 5:48 PM IST