- Home
- /
- गोंदिया के 25 किसानों ने की श्री...
गोंदिया के 25 किसानों ने की श्री पद्धति से धान रोपाई -जानिए फायदे

डिजिटल डेस्क, देवरी (गेंदिया)। तहसील कृषि अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा अभियानांतर्गत ग्राम पिंडकेपार में 25 किसानों को श्री पद्धति से धान रोपाई प्रात्यक्षिक का नियोजन कर 3 किलो को-51 जाति का धान, डेढ़ किलो पीकेवी तारा वाण की तुअल व लिक्विड कॅम्सरशिया 100 का वितरण किया गया। भागवत चैनशा कोल्हारे के खेत में मंडल कृषि पर्यवेक्षक शिवकुमार व कृषि सहायक प्रशांत सावलकर की उपस्थिति में 13 दिनों की नर्सरी से श्री व पट्टा पद्धति से धान की रोपाई की गई। कम दिनों के रोप लगाने से फसल क्षमता बढ़कर उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है। वहीं, प्रत्येक 10 फीट पर 1 फीट पट्टा छोडऩे पर निंदाई व छिड़कााव करना सरल होता है। वहीं तुड़़तुड़ा पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसलिए सभी किसानों से पट्टा पद्धति का उपयोग करने का आह्वान तहसील कृषि अधिकारी ने किया।
खेतों में जाकर मार्गदर्शन कर रहे कृषि अधिकारी
अर्जुनी मोरगांव तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय की ओर से कृषि संजीवनी सप्ताह मनाया जा रहा है। कृषि अधिकारी सीधे खेतों में जाकर किसानों को खेती विषयक मार्गदर्शन कर रहे है। तहसील कृषि अधिकारी रविंद्र लांजेवार के मार्गदर्शन में कृषि संजीवनी सप्ताह, किसानों के प्रत्यक्ष खेतों में जाकर मनाया गया। सप्ताह अंतर्गत तहसील के ग्राम बुधेवाडा में फसल की उत्पादकता, गुणवत्ता व किसानों की निविष्ठा पर होने वाला खर्च कम होकर उत्पादन कैसे बढ़ेगा इस संदर्भ में जानकारी दी गई। सर्वप्रथम धान उत्पादक किसानों को मिट्टी परीक्षण का महत्व व आवश्यकता, बीज प्रक्रिया, बीज उत्पादन क्षमता जांच, धान की नर्सरी, श्री, एसआरटी व पट्टा पद्धति से रोपाई, कीटकों पर नियंत्रण के लिए मशक्कत, यांत्रिकी, जैविक, सेंद्रीय व रासायनिक पद्धति तथा कृषि विभाग के विविध योजनाओं की जानकारी दी गई। इस समय तहसील कृषि अधिकारी लांजेवार, मंडल कृषि अधिकारी मुनेश्वर ठाकुर, तहसील तकनीकी ज्ञान प्रबंधक विलास कोहडे, कृषि सहायक भूमेश्वरी येरणे, सहा. तकनीकी ज्ञान प्रबंधक घनश्याम चचाने सहित ग्रामवासी व किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Created On :   9 July 2020 4:05 PM IST