महाराष्ट्र में शुरु हुई 25 हजार कंपनियां, काम पर लौटे कामगार

25 thousand companies started in Maharashtra, workers returned to work
महाराष्ट्र में शुरु हुई 25 हजार कंपनियां, काम पर लौटे कामगार
महाराष्ट्र में शुरु हुई 25 हजार कंपनियां, काम पर लौटे कामगार

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  कोरोना के संकट के बीच राज्य में 25 हजार कंपनियों में उत्पादन शुरू हो गया है। इन कंपनियों में 6 लाख कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। प्रदेश के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने यह जानकारी दी। सोमवार को देसाई ने पुणे के मराठा चेंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एंड एग्रिकल्चर की ओर से आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। देसाई ने कहा कि राज्य में रेड जोन को छोड़कर 57 हजार 745 उद्योगों को लाइसेंस मंजूर किया गया है। इसमें से 25 हजार कंपनियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम महाराष्ट्र में 9 हजार 147 कंपनियों को मंजूरी दी गई है। इसमें से 5774 कंपनियों में उत्पादन शुरू हो चुका है।
 
देसाई ने कहा कि मुंबई, ठाणे, पुणे और पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र रेड जोन में है। इन क्षेत्रों के उद्योगों को शुरू करने की मांग हो रही है लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मई महीने के आखिरी तक महाराष्ट्र ग्रीन जोन करने का संकल्प लिया है। इसलिए सभी को इसमें सहयोग देना चाहिए। हम सबकी लड़ाई कोरोना से है। इसलिए उद्योग शुरू करने की जल्दबाजी न किया जाए। देसाई ने कहा कि कंपनियों में जितनी बिजली खर्च होगी। केवल उसका ही बिजली बिल वसूल किया जाएगा। इसके अलावा कर्ज वापस करने के लिए किश्तों को भरने के लिए सहूलियत देने का फैसला किया गया है।

देसाई ने कहा कि राज्य के लघु उद्योगों के लिए केंद्र सरकार जल्द ही आर्थिक पैकेज घोषित करेगी। पैकेज घोषित करने का काम अंतिम चरण में है। इसके अलावा राज्य सरकार भी लघु उद्योगों को दूसरी सुविधाएं देने के लिए नीति बना रही है। देसाई ने कहा कि अमेरिका, इंग्लैड, जर्मनी और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की कंपनियों के प्रतिनिधि राज्य में निवेश करने के लिए उद्योग विभाग के अफसरों से चर्चा कर रहे हैं। 

Created On :   11 May 2020 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story