250 महिलाएं अब बना रही हैं अगरबत्ती और मोमबत्ती

250 women are now making incense sticks and candles
250 महिलाएं अब बना रही हैं अगरबत्ती और मोमबत्ती
250 महिलाएं अब बना रही हैं अगरबत्ती और मोमबत्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लॉकडाउन में रोजगार छिन गया, तो सबसे परेशान गृहिणियां हुईं। रसोईघर के डिब्बे खाली होने लगे। किराना व्यापारी शोएब मेमन ने बताया-जब हम घरों में राशन किट पहुंचाने जाते थे, तो महिलाएं कहती थी कि हम कब तक इस तरह गुजारा करेंगे। इसके बाद कुछ करने की ठानी। पहले वैसे लोगों के भोजन की व्यवस्था की, इसके बाद  पलायन कर रहे लोगों के लिए शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों में राहत शिविर लगाए।

रोजगार देने बना रहे योजना
योजना के तहत शहर के विविध क्षेत्र की 60 महिलाओं को बेकिंग और मोमोज बनाने की  नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 दिन का रहेगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को घर से ही उनके उत्पाद की बिक्री की योजना है। महिलाओं को फूड लाइसेंस बनाकर दिए जाएंगे, साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के बिक्री की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि मार्केटिंग के लिए जोमैटो और स्विगी से बात हुई है। 

500 से 1000 रुपए की लागत से महिलाओं का बिजनेस शुरू
करीब 45 से 50 महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया। भारत एलईडी कंपनी के सहयोग से महिलाओं को बल्ब बनाने की मशीन दिलाई। केवल 500 से 1000 रुपए की लागत से महिलाओं का बिजनेस शुरू हो गया। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए बल्ब की खरीदी भी उक्त कंपनी द्वारा की जाने लगी। उसी प्रकार करीब 250 महिलाओं को घर में ही अगरबत्ती और मोमबत्ती बनाने की ट्रेनिंग दी गई। इसी प्रकार सब्जी, कपड़े आदि बेचने की भी व्यवस्था कराई।   

Created On :   9 Dec 2020 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story