- Home
- /
- मोबाइल की घंटी बजना शुरू, रेल...
मोबाइल की घंटी बजना शुरू, रेल कर्मचारियों में बंट रहा 26 करोड़ 92 लाख बोनस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिवाली को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों को बोनस मिलना शुरू हो गया है। 78 दिनों का बोनस कर्मचारियों को बांटा जा रहा है। जिसके अनुसार एक कर्मचारी के खाते में 17,951 रुपए आना चाहिए। इसके अनुसार मध्य रेलवे नागपुर मंडल में 15 हजार कर्मचारियों को कुल 26 करोड़ 92 लाख 65 हजार बोनस के रूप में बाटा जाएगा। जिससे रेलवे कर्मचारियों की दीवाली खुशियों में मनने की उम्मीद की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि अगले माह में 7 नवंबर को दिवाली है। दिवाली पर सरकारी विभागों में कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। कुछ दिनों का बोनस या वेतन जितना बोनस कर्मचारियों को इसलिए दिया जाता है, ताकि दिवाली में वह अच्छे से खरीदारी कर सकते हैं। रेलवे कर्मचारियों को भी कुछ दिनों का वेतन बतौर बोनस दिया जाता है। इस बार देशभर में साढ़े ग्याराह लाख कर्मचारियों में बोनस बांटा जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। कुछ दिनों के बाद बोनस की राशि ऐलान करने के बाद चतुर्थ व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को छठवें वेतन पे के अनुसार राशि देना शुरू हो गया है। शनिवार को करीब आधे से ज्यादा कर्मचारियों के खाते में राशि जमा होने की जानकारी कर्मचारियों ने दी है। सोमवार तक सभी के खाते में दीवाली का बोनस जमा होने वाला है।
कम बोनस मिलने की चर्चा
कर्मचारियों के अनुसार पहले छठवे पे के अनुसार बोनस दिया जाता था। ऐसे में बेसिक 7 हजार के अनुसार बोनस बांटा जाता था। तब जाकर इतनी राशि होती थी। लेकिन अब बेसिक 18 हजार होने के बावजूद भी बोनस पहले जितना ही दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों में कम बोनस मिलने की चर्चा है। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में इतना कम बोनस दिवाली मनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बोनस की राशि इस बार बढ़ाकर दी जाएगी लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
Created On :   13 Oct 2018 5:40 PM IST