एक ट्वीट से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बचाई गई 26 लड़कियां

26 girls of champaran rescued to human trafficking in awadh express
एक ट्वीट से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बचाई गई 26 लड़कियां
एक ट्वीट से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बचाई गई 26 लड़कियां

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। देश के एक जिम्मेदार नागरिक की वजह से अवध एक्सप्रेस से 26 नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करी के लिए ले जाते वक्त बचा लिया गया। दरअसल, ट्रेन में सफर कर रहे यात्री आदर्श श्रीवास्तव ने कोच में हो रही संदिग्ध गतिविधि को भांप लिया और रेलवे जीआरपी को एक ट्वीट कर दिया। मामला 5 जुलाई का है, जब एस-5 कोच में सफर कर रहे आदर्श को लगा कि कोच में कुछ लड़कियां हैं जो असहज महसूस कर रही हैं। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया और इस ट्वीट पर अधिकारियों ने त्वरित एक्शन लेते हुए गोरखपुर में जीआरपी और आरपीफ के साथ 26 बच्चियों को कोच से बरामद कर लिया।

 

 

पुलिस ने लड़कियों को लेकर जा रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, यात्री की पहल की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। बता दें लड़कियों की उम्र 10 से 14 साल के बीच है। सभी लड़कियां पश्चिम चंपारण से हैं। पुलिस ने जब इन लड़कियों से बात की तो वे अपनी यात्रा को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। सभी डरी हुईं थी। रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, ट्वीट से सोशल मीडिया पर जानकारी दिए जाने के आधे घंटे के बाद ही जांच शुरू कर दी गई। गोरखपुर जीआरपी ने पुलिस की एंटी ट्रैफिकिंग शाखा की भी मदद ली है।  

 

मालिनी अवस्थी ने की तारीफ
 

ट्विटर पर लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने भी श्रीवास्तव की प्रशंसा करते हुए लिखा है, "आज आप जैसे जागरूक समझदार नागरिकों की दरकार है। ट्विटर के इतिहास में यह दर्ज होगा कि मदद को उठा एक सार्थक "ट्वीट" कैसे कई बेटियों का जीवन बचा सकता है।

 

Created On :   7 July 2018 2:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story