चित्रों से सजाए गए हैं 26 लाख शौचालय, देश में तीसरे पायदान पर है महाराष्ट्र 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
चित्रों से सजाए गए हैं 26 लाख शौचालय, देश में तीसरे पायदान पर है महाराष्ट्र 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के 34 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 26 लाख 48 हजार शौचालयों पर चित्रकारी की जा चुकी है। केंद्र सरकार के स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता के तहत शौचालयों की पेंटिंग में महाराष्ट्र देश भर में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में शौचालयों की पेंटिंग में कोल्हापुर, सातारा, सोलापुर और जलगांव सबसे आगे है। नागपुर जिले का नागपुर ब्लॉक और सागंली जिले का पुसद ब्लॉक में सभी शौचालयों की पेंटिंग हुई है। प्रदेश सरकार के जलापूर्ति व स्वच्छता विभाग के एक अधिकारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 34 जिलों के 20 हजार 29 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 443 गांवों में शौचालय पेंटिग अभियान पहुंच गया है। वहीं सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और आंगनवाड़ियों के 67,034 शौचालयों की भी पेंटिंग हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि राज्य भर में जनभागीदारी के जरिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनने वाले शौचालयों की पेंटिंग की जा रही है। शौचालयों की पेंटिंग के लिए सरकार की तरफ से कोई फंड नहीं दिया गया है। इसके बावजूद गांवों में बड़ी संख्या में लोगों ने पेंटिंग के काम में योगदान दिया है।

अधिकारी ने कहा कि सभी जिलों में जिला परिषद के अधिकारी गांवों में जाकर शौचालयों की पेंटिंग और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाते हैं। इससे महिला बचत समूह से जुड़ी महिलाएं, स्कूलों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोग स्वयं शौचालयों की पेंटिंग करते हैं। अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ सुंदर शौचालय के तहत शौचलयों को इज्जत घर का नाम दिया जाता है। शौचालयों की पेंटिंग की जाती है। इसके बाद उस पर आकर्षक स्लोगन लिखे जाते हैं। 

कहां कितने शौचालयों की पेंटिंग 
कोल्हापुर- 4 लाख 32 हजार 
सातारा - 4 लाख 18 हजार
सोलापुर - 3 लाख 30 हजार
अहमदनगर - 1 लाख 31 हजार
जलगांव - 3 लाख 16 हजार 
सागंली - 1 लाख 83 हजार 
नागपुर - 1 लाख 21 हजार 
अहमदनगर - 1 लाख 31 हजार 
नाशिक - 69 हजार
जालना - 42 हजार 
नांदेड़  -  37 हजार

Created On :   15 Feb 2019 10:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story