- Home
- /
- मुंबई एयरपोर्ट से पकडा गया 26 करोड़...
मुंबई एयरपोर्ट से पकडा गया 26 करोड़ का ड्रग्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोन ने जाम्बिया के पूर्व थल सेना अधिकारी को मुंबई छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 26 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह हेरोइन ट्रॉली बैग की कैविटी में छुपा कर लाई गई थी। आरोपी का नाम केनिथ मुलोव बताया गया है।
आरोपी इथोपिया से दुबई-दिल्ली होते हुए बिजनेस बीजा पर मुंबई में पहुंचा था। एनसीबी को पहले ही आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसलिए उस पर कड़ी नजर रखी गई थी। इससे पहले आरोपी ने दो दिन पहले अपना एक बैग दुबई में भूलने को लेकर मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी। फिर होटल चला गया था। इस बीच जब वह होटल से अपना बैग लेने एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा कि फिलहाल आरोपी की जांच की जा रही है। यह तीसरा मौका है जब आरोपी यहाँ आया है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं उसने अपनी पिछली यात्राओं के दौरान तो मादक पदार्थ की तस्करी तो नहीं की है।
Created On :   8 May 2021 8:01 PM IST