- Home
- /
- पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 26...
पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 26 हजार 538 नए मरीज

By - Bhaskar Hindi |5 Jan 2022 3:21 PM IST
कोरोना पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 26 हजार 538 नए मरीज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को राज्य में कोरोना के 26 हजार 538 नए मरीज मिले हैं। जबकि 8 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 5 हजार 331 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इस बीच कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 144 नए मरीज पाए गए हैं। ओमिक्रॉन के मुंबई में 100, नागपुर में 11, अमरावती में 2, उस्मानाबाद में 1, ठाणे मनपा क्षेत्र में 7, पुणे मनपा क्षेत्र में 7, पिंपरी-चिंचवड में 6, कोल्हापुर में 5, उल्हासनगर में 2, भिवंडी-निजामपुर मनपा क्षेत्र में 2 और पनवेल में 1 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के 797 मरीज पाए जा चुके हैं। जिसमें से 330 मरीज ठीक हो गए हैं।
Created On :   5 Jan 2022 8:51 PM IST
Next Story