नागपुर के तीन थानों में ढाई साल में हुए 2700 अपराध, 1384 आरोपी दोषमुक्त

2700 crimes have been registered in last 2.5 years in Nagpur
नागपुर के तीन थानों में ढाई साल में हुए 2700 अपराध, 1384 आरोपी दोषमुक्त
नागपुर के तीन थानों में ढाई साल में हुए 2700 अपराध, 1384 आरोपी दोषमुक्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी के गिट्टीखदान, सदर व मानकापुर पुलिस थाने में पिछले ढाई साल में 2700 अपराध दर्ज हुए हैं। इसमें 16 हत्याएं, 48 दुष्कर्म व 83 आत्महत्या की वारदातें शामिल हैं। सूचना के अधिकार कानून के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2018 (ढाई साल) के बीच गिट्टीखदान थाने में कुल 1231 अपराध दर्ज हुए। सदर में 855 व मानकापुर थाने में 614 अपराध दर्ज हुए। गिट्टीखदान, सदर व मानकापुर में क्रमश: 7, 3 व 6 हत्याएं हुई हैं। गिट्टीखदान में 25, सदर में 10 व मानकापुर में दुष्कर्म की 13 वारदातें हुई हैं। सबसे ज्यादा चौंकानेवाले आत्महत्या के आंकड़े हैं। सदर व मानकापुर की अपेक्षा सबसे ज्यादा 57 आत्महत्याएं गिट्टीखदान थाने की हद में हुई हैं। आत्महत्याएं जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे पुलिस विभाग के माथे पर बल पड़ गए हैं।

गिट्टीखदान थाना
हत्याएं -7
दुष्कर्म -25
आत्महत्या-57

सदर थाना
हत्याएं -3
दुष्कर्म-10
आत्महत्या-20

मानकापुर थाना
हत्याएं -6
दुष्कर्म-13
आत्महत्या-6

केवल 23 अपराधी तड़ीपार
ढाई साल में इन थानों की हद से केवल 23 अपराधियों को ही शहर से तड़ीपार किया गया है। गिट्टीखदान 23, सदर 3 व मानकापुर पुलिस ने 7 अपराधियों को तड़ीपार किया। 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2018 के बीच 17750 आरोपियों (तीन थानों के) के खिलाफ कोर्ट में मामले चल रहे हैं।

केवल 48 आरोपी दोषी

विविध आरोपों का सामना कर रहे 1384 आरोपी 2016 में कोर्ट से दोषमुक्त हो गए। पुलिस इनके खिलाफ आरोप साबित करने में नाकाम साबित हुई। केवल तीन थानों की हद में दर्ज 1384 आरोपी निर्दोष बरी हुए थे, पूरे शहर के आरोपियों का क्या हाल होगा, यह समझा जा सकता है। गिट्टीखदान व मानकापुर की अपेक्षा सबसे ज्यादा सदर थाने के 933 आरोपी निर्दोष साबित हुए। गिट्टीखदान थाने में दर्ज मामलों में 1005 आरोपी दोषी, मानकापुर में 372 व सदर पुलिस के केवल 48 आरोपियों पर ही दोष साबित (2016 में) हो सका है।

Created On :   4 Sept 2018 11:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story