नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली में बन रही है 294 किलोमीटर सड़क : केन्द्रीय मंत्री

294 kilometer road is being constructed in Gadchiroli : Union Minister
नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली में बन रही है 294 किलोमीटर सड़क : केन्द्रीय मंत्री
नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली में बन रही है 294 किलोमीटर सड़क : केन्द्रीय मंत्री
हाईलाइट
  • इस योजना के तहत महाराष्ट्र के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिला गढ़चिरोली में कुल 294.15 किमी सडकों का निर्माण किया जा रहा है।
  • केन्द्र सरकार ने नक्सल प्रभावित महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों में रोड रिक्वायरमेंट प्लान-1 के तहत सड़कों के निर्माण की योजना कार्यान्वित की है।
  • देश के अन्य विकसित क्षेत्रों के साथ नक्सल प्रभावित आठ राज्यों आंध्र प्रदेश
  • बिहार
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • ओडिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने नक्सल प्रभावित महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों में रोड रिक्वायरमेंट प्लान-1 के तहत सड़कों के निर्माण की योजना कार्यान्वित की है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिला गढ़चिरोली में कुल 294.15 किमी सडकों का निर्माण किया जा रहा है। सांसद अमर साबले द्वारा पूछे सवाल के जवाब में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में यह जानकारी दी

राज्य मंत्री ने बताया कि देश के अन्य विकसित क्षेत्रों के साथ नक्सल प्रभावित आठ राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा (पूर्वोत्तर ओडिशा) और उत्तरप्रदेश में रोड रिक्वायरमेंट प्लान-1 के तहत करीब 5477 किमी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़कें 7300 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है।


गढ़चिरोली में 294.15 किमी सड़कों का निर्माण
राज्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 294.15 किमी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने 2017-18 के लिए 100 करोड़ का फंड आवंटित किया है, जबकि बीते मार्च 2017 तक इसके निर्माण पर 739 करोड़ रुपए खर्चा किया जा चुका है।

Created On :   5 March 2018 5:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story