वर्धा नदी के घाट पर नहाने गए 3 बालक डूबे

3 boys drown on the ghat of Wardha river
वर्धा नदी के घाट पर नहाने गए 3 बालक डूबे
वर्धा नदी के घाट पर नहाने गए 3 बालक डूबे

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर।    छठपूजा के समाप्ति पर कई जगह नदी-तालाबों में पूजा अर्चना की गयी। इस बीच एक दर्दनाक मामला शनिवार को सामने आया है। घुग्घुस समीपस्थ वर्धा नदी के चिंचोली घाट पर नहाने गए 5 लोगों में से 3 लोगों के डूबने की खबर मिली है। डूबने वालों में घुग्घुस के आमराई वार्ड परिसर के 15 से 16 वर्ष के किशोर शामिल हैं।  इन नाबालिगों के साथ 2 युवक भी थे। जो बच गए। डूबनेवालों में पृथ्वीराज आसुटकर, प्रेम गेडाम, प्रचन वानखेडे बताए जा रहे हैँ। इन किशोरों के साथ जो दो युवा थे, अनिल गोगल और सुजल वनकर ने किशोरों को डूबते देखा। उन्होंने बचाने की कोशिश की। परंतु वे नाकाम रहे।

 घुग्घुस से 7 किमी  पर चिंचोली घाट  में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नहाने गए पृथ्वीराज, प्रचल और प्रेम की चप्पलें व कपड़े तट के किनारे से बरामद किये गए। खबर लिखे जाने तक उनकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जाता है कि घटनास्थल के पास ही घुग्घुस के कामगार नेता सैयद अनवर व सरपंच संतोष नुने भी थे। जानकारी मिलते ही वे तत्काल नदी किनारे पहुंचे। साथ ही पुलिस को फौरन सूचना दी। इसकी जानकारी मिलते ही घुग्घुस पुलिस मौके पर पहुंची। परंतु चिंचोली घाट वणी तहसील के शिरपुर थाने अंतर्गत आने से देर शाम वहां मामला पंजीबध्द कियाा गया।  

Created On :   21 Nov 2020 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story