- Home
- /
- नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 3...
नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 3 उड़ानें रद्द

By - Bhaskar Hindi |3 July 2021 9:15 AM IST
नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 3 उड़ानें रद्द
डिजिटल डेस्क, नागपुर। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर शुक्रवार को आने वाले 3 विमान व यहां से उड़ान भरने वाले एक विमान को रद्द कर दिया गया। सुबह 4.10 बजे आने वाली एयर अरेबिया की उड़ान संख्या जी-9 415, सुबह 7.25 बजे मुंबई से आने वाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 2601 व शाम 7.55 बजे मुंबई से आने वाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 344 रद्द हो गई। उसी प्रकार सुबह 6.30 बजे मुंबई जाने वाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 2600 रद्द कर दी गई है।
Created On :   3 July 2021 2:44 PM IST
Next Story