दो भाइयों सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमले की 3 वारदात , 5 जख्मी

3 incidents of deadly attack on five people including two brothers, 5 injured
दो भाइयों सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमले की 3 वारदात , 5 जख्मी
दो भाइयों सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमले की 3 वारदात , 5 जख्मी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  बीती रात दो भाइयों सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमले की घटनाएं हुईं। सभी प्रकरणों में  मामूली विवाद के चलते जान से मारने का प्रयास किया गया। विविध स्थानों पर हुईं इन घटनाओं में आरोपियों के खिलाफ संबंधित पांचपावली, नंदनवन और शांति नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

घटना 1 : घर के पास खड़े रहने से मना किया, तो हमला
पांचपावली थाना क्षेत्र के बुद्ध नगर निवासी शेखर मडावी (21) और उसका भाई राहुल गुरुवार की रात 11 बजे बस्ती में रजत बोरकर (25) नामक युवक के घर के पास खड़े थे। रजत ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, तो रजत और मडावी बंधुओं में विवाद हो गया। जब मामले ने तूल पकड़ा, तो रजत का मित्र धन्नू उर्फ ऋषभ उके (24), वैशाली नगर निवासी, जो पहले से वहां मौजूद था, वह भी इस विवाद में कूद गया। और तैश में आकर रजत और धन्नू ने चाकू से मडावी बंधुओं पर हमला कर दोनों को जान से मारने का प्रयास किया। हमले में गंभीर रूप से घायल की हालत चिंताजनक है। घायल दोनों भाइयों को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रजत और धन्नू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

घटना 2 : चाचा को गाली-गलौज करने से मना किया था
न्यू नंदनवन निवासी मंगेश मोहर्ले  (30) और उसके चाचा सुरेश मोहर्ले (50) एक ही घर में रहते हैं। गुरुवार की शाम 6.30 बजे सुरेश घर में गाली-गलौज कर रहा था। मंगेश ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और गुस्से में आकर सुरेश ने लोहे के रॉड से मंगेश के सिर पर प्रहार कर दिया, जबकि सुरेश के बेटे सौरभ (20) ने भी डंडे से मंगेश की पिटाई कर दी। मंगेश बुरी तरह जख्मी हो गया। सुरेश और सौरभ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

घटना 3 : रुपए छीनने का प्रतिकार करने पर हमला
शांति नगर गोंडपुरा निवासी शेख जावेद (18) गुरुवार को रात 12.45 बजे कावरापेठ रेलवे क्रासिंग के पास राहुल नामक पानटपरी पर खड़ा था, तभी वहां बस्ती का प्रशांत वासनिक (24) पहुंचा और जावेद की जेब से 600 रुपए छीनने का प्रयास करने लगा। जावेद ने प्रतिकार किया और मदद के लिए पास में ही खड़े मित्र तुषार को आवाज दी, तो प्रशांत ने जावेद और तुषार पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। प्रशांत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
 

Created On :   5 Jun 2021 3:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story