- Home
- /
- फर्जी स्टांप पेपर के साथ 3 गिरफ्तार
फर्जी स्टांप पेपर के साथ 3 गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 12:32 PM IST
फर्जी स्टांप पेपर के साथ 3 गिरफ्तार
दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, नागपुर। नागपुर पुलिस ने शनिवार को फिर एक बार बड़ी कार्रवाई की है। 3 लोगों को फर्जी स्टांप पेपर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में विक्रेता नीलेश सेलोकर, प्रवीण आष्टनकर और चंद्रमणि नारनवरे शामिल हैं।
तीनों जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रतिबंधित स्टांप पेपर बेचते पकड़ाए। उनके पास से एक लाख 37 हजार रुपए का माल भी जब्त किया गया है। पिछले तीन दिन में पुलिस विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले गुरुवार को नागपुर शहर के 10 से अधिक सरकारी कार्यालयों में क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई कर 63 से अधिक दलालों को पकड़ा है। यह प्रशासन के नाक के नीचे खुले आम दलाली कर रहे थे।
Created On :   1 July 2017 3:17 PM IST
Next Story