- Home
- /
- दो बहनों सहित 3 किशोरियां संदिग्ध...
दो बहनों सहित 3 किशोरियां संदिग्ध स्थिति में गायब

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो बहनों सहित तीन किशोरिया संदिग्ध स्थिति में गायब हो गईं। आशंका है कि उन्हें किसी ने अगवा कर लिया। घटित प्रकरणों को यशोधरा नगर और एमआईडीसी थाने में दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक किशोरियों का कोई पता नहीं चला है।
संदिग्ध स्थिति में गायब हुई दो बहनें यशोधरा नगर क्षेत्र की निवासी हैं। जिसमें से एक की आयु 17 और दूसरी की 14 वर्ष है। गुरुवार की उपहृरांत चार बजे घर में बगैर किसी को कुछ बताए कहीं चली गईं। शाम तक उनके घर नहीं लौटने से परिजनों से उनकी सहेलियाें, परिचित और रिश्तेदारों से खोजबीन की, मगर कोई पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका के चलते मामला थाने जा पहुंचा। घटित प्रकरण को लेकर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि उन्हंे अगवा किया गया है। दूसरी घटना एमआईडीसी की है। 15 वर्षीय किशोरी भी सुबह साढ़े दस बजे गुरुवार को ही गायब हुई है।
Created On :   28 Nov 2020 5:51 PM IST