- Home
- /
- अकोला में क्वारंटाइन से फरार हुए 30...
अकोला में क्वारंटाइन से फरार हुए 30 लोग, सुरक्षा इंतजाम को लेकर उठ रहे सवाल

डिजिटल डेस्क, पातूर(अकोला)। स्थानीय अबुल कलाम हाल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर से 30 लोगों के फरार हो जाने की घटना बुधवार रात में घटी। इस घटना ने प्रशासन की सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खडे़ कर दिए है। पातूर पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुट गई है।कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लाॅकडाउन घोषित कर दिया गया। इस बीच प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जिला बंदी कर सीमाएं सील कर दी। इस बीच करीब 70 नागरिक अन्य राज्यों से निकलकर पातूर से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। लेकिन उन्हे पातूर की सीमा पर पकड़कर मौलाना अबुल कलाम हाल में रखा गया था। उन्हें यहां किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हाल में टीवी के सेट, कैरम आदि मनोरंजन के साधन की व्यवस्था की गई थी उसी के साथ होम क्वारंटाइन में ठहरे सभी 70 लोगों को सुबह का नाश्ता, दो वक्त का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा था।
उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे होमगार्ड, राजस्व कर्मचारी, सफाई कर्मचारी तैनात किए गए थे। किन्तु मंगलवार की रात होमक्वारंटाइन में ठहरे 70 में से 30 मजदूर व छात्र प्रशासन की सुरक्षा दीवार को लांघ कर फरार होने में कामयाब हो गए। इससे प्रशासन की बड़ी खामी उजागर हुई है। जानकारी मिलते ही बालापुर उपविभागीस पुलिस अधिकारी रोहिणी सोलंके, पातूर के तहसीलदार दीपक बाजड, थानेदार गजानन गुल्हाने, नायब तहसीलदार सै एहसानोददीन, मुख्याधिकारी सोनाली यादव, न प अधीक्षक मोहम्मद अफसर शेख ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। होम क्वारंटाइन से फरार नागरिकों की तलाश में पातूर पुलिस जुट गई है।
Created On :   16 April 2020 9:14 PM IST