- Home
- /
- मनपा की नि:शुल्क शववाहिका सेवा से...
मनपा की नि:शुल्क शववाहिका सेवा से वसूले जा रहे 300 से 400 रु.

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर में 12 दहन घाट हैं। मनपा ने शव दहनघाट पहुंचाने के लिए शववाहिका की व्यवस्था की है। मनपा के 10 जोन हैं, जिसमें से गांधीबाग छोड़ कर अन्य सभी जोन में एक शववाहिका है। शववाहिका सेवा नि:शुल्क है, लेकिन मृतक के परिजनों से 300 से 400 रुपए वसूल किए जाने की जानकारी मिली है। समय पर शववाहिक नहीं पहुंचने की भी नागरिकों की शिकायत है।
शववाहिका सेवा नि:शुल्क
मनपा के पास 9 शववाहिका हैं। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है। पहले सूचित करने वाले को प्राथमिकता है। शहर में कितनी निजी शववाहिका है, इसकी जानकारी नहीं है। -- डॉ. संजय चिलकर, स्वास्थ्य अधिकारी मनपा
शहर में रोज 60 से 70 लोगों की होती है मौत
शववाहिक बुलाने के लिए सभी जोन में संपर्क के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। संबंधित जोन के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना देने पर निर्धारित समय पर शववाहिका पहुंचना अपेक्षित है। पहले सूचित करने वाले को पहली प्राथमिकता दी जाती है। जबसे कोरोना संकट आया है, तबसे कोरोना संक्रमण से मृत पार्थिव को प्राथमिकता देने के निर्देश हैं। मनपा के 9 जोन में 1-1 शववाहिका है। शहर में प्रतिदिन 50 से 60 लोगों की मृत्यु होती है। इसके मुकाबले मनपा की शववाहिका नाकाफी है। मनपा की शववाहिका नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों को निजी शववाहिका बुलानी पड़ती है। िनजी शववाहिका का शुल्क तय नहीं रहने से मनमाना शुल्क लिया जाता है। शहर में कितनी निजी शववाहिका हैं, इस बात से मनपा प्रशासन बेखबर है।
Created On :   18 March 2021 3:21 PM IST