रेल टिकट की कालाबाजारी करने वालों से  2.30 लाख के 307 ई-रेल टिकट जब्त

रेल टिकट की कालाबाजारी करने वालों से  2.30 लाख के 307 ई-रेल टिकट जब्त
रेल टिकट की कालाबाजारी करने वालों से  2.30 लाख के 307 ई-रेल टिकट जब्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते सभी ट्रेन रद्द कर दी गई थीं। धीरे-धीरे त्योहारों के चलते विशेष यात्री ट्रेनें शुरू की गई। इसके साथ टिकट कालाबाजारी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। टिकट कालाबाजारी पर रोकथाम के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल सुरक्षा बल ने 1 दिसंबर से विशेष अभियान चलाया है, जिसमें नागपुर समेत रायपुर और बिलासपुर मंडल में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनसे 2 लाख 30 हजार मूल्य के 307 नए ई-रेल टिकट जब्त किए गए हैं। 

तीन मंडलों में अभियान
टिकट कालाबाजारी की रोकथाम के लिए नागपुर सहित रायपुर और बिलासपुर मंडल में अपराध गुप्तचर शाखा की ओर से एक दिसंबर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीनों मंडलों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नागपुर में रिजवी इंटरनेट शॉप राजिम, रेल आरक्षण कामठी में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 2 लाख 30 हजार रुपए के 307 नग रेल टिकट जब्त किए गए।
 

Created On :   5 Dec 2020 5:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story