औरंगाबाद में पीएम आवास योजना के लिए 31 हेक्टेयर भूखंड मंजूर 

31 hectare plot approved for PM Awas Yojana in Aurangabad
औरंगाबाद में पीएम आवास योजना के लिए 31 हेक्टेयर भूखंड मंजूर 
मिलेगा आशियाना औरंगाबाद में पीएम आवास योजना के लिए 31 हेक्टेयर भूखंड मंजूर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने औरंगाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के निर्माण के लिए शहर के पास तीसगांव में 31 हेक्टेयर भूखंड मंजूर किया है। मंगलवार को राज्य के उद्योग मंत्री तथा औरंगाबाद के पालक मंत्री सुभाष देसाई ने यह जानकारी दी।  देसाई ने बताया कि पहले 15.50 हेक्टेयर भूखंड को औरंगाबाद के जिलाधिकारी ने उपलब्ध कराया था। जिसके बाद शेष भूखंड देने के लिए राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने मंजूरी दी है। देसाई ने बताया कि औरंगाबाद मनपा तीसगांव में लगभग छह हजार घरों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर रही है। इस गृह निर्माण परियोजना से घर की प्रतिक्षा करने वाले आदेवनकर्ताओं को राहत मिल सकेगी। 

Created On :   15 Feb 2022 8:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story