गैर-भाजपा पार्टी के लिए करेंगे काम 32 बहुजनवादी संगठन

32 organizations to contest against bjp,support mahagathbandhan
गैर-भाजपा पार्टी के लिए करेंगे काम 32 बहुजनवादी संगठन
गैर-भाजपा पार्टी के लिए करेंगे काम 32 बहुजनवादी संगठन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश में लोकसभा चुनावों का एलान होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियां खुद को बेहतर साबित करने की होड़ में है। इसी बीच 32 गैर-सरकारी बहुजनवादी संगठनों ने एक साथ आकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।

ये हैं वो संगठन

समता सैनिक दल, बुद्ध विहार समन्वय समिति, मैत्रैयी संघ जैसे 32 संगठन ने मिल कर फेडरेशन ऑफ ऑर्गनाइजेशन्स फॉर सोशल जस्टिस, सेकुलॅरिजम एंड डेमोक्रेसी नामक समूह स्थापित किया है। इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सुखदेव थोरात, नागपुर विवि आंबेडकर विचारधारा विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ.प्रदीप आगलावे, डॉ.त्रिलोक हजारे व अन्य विचारकों का समावेश है। संगठन ने  शहर के महाराजबाग क्लब में आयोजित पत्रकार परिषद में अपनी रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी। डॉ.थोरात ने कहा कि संगठन के बीते चार वर्षों के अध्ययन में यह निकल कर आया है कि देश में अनुसूचित जाति, जनजाति, भटके व विमुक्त जमाति, अन्य पिछड़ावर्ग जैसे घटक हाशिए पर चले गए हैं। ये लोग कम पढ़े-लिखे हैं और इनके पास घर, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इनमें बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है। सरकार ऐसे वर्ग की ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने खासी नाराजगी देखी जा रही है।

भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध

संगठन ने भाजपा सरकार की नीतियों काे इसका जिम्मेदार बताया है। यही नहीं, संगठन का आरोप है कि भाजपा शासनकाल में देश के लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी स्वरूप में नकारात्मक बदलाव हुए है। इसमें किसी एक धर्म के विचारों को बढ़ावा देकर अन्य समूहों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें मॉब लिंचिंग जैसे हथकंड़ों का उपयोग भी शामिल है। वहीं दलित और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिससे उन्हें एट्रोसिटी अधिनियम का उपयोग करना पड़ रहा है। संगठन ने आगामी चुनावों में गैर-भाजपा पार्टियों के गठबंधन की सरकार को पर्याय मान कर उनके लिए काम करने का एलान किया है। 

Created On :   12 March 2019 12:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story