नियुक्ति के इंतजार में  327 इंजीनियर, 80 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने दिया आनलाइन एग्जाम

327 engineers waiting for appointment, more than 80 thousand candidates gave online exam
नियुक्ति के इंतजार में  327 इंजीनियर, 80 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने दिया आनलाइन एग्जाम
नियुक्ति के इंतजार में  327 इंजीनियर, 80 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने दिया आनलाइन एग्जाम

डिजिटल डेस्क,नागपुर। महावितरण में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित नागपुर सहित राज्य के 327 युवा इंजीनियर पिछले 11 महीने से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री से लेकर अधिकारियों की तरफ से सिर्फ जल्द नियुक्त करने के वादे किए जा रहे हैं। महावितरण की तरफ से 1 अगस्त 2019 को जूनियर इंजीनियर के 327 पदों के लिए विज्ञापन जाहिर किया गया था। 13 नवंबर 2019 को आॅनलाइन परीक्षा हुई। परीक्षा में नागपुर सहित राज्य भर के 80 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। 17 जनवरी 2019 को रिजल्ट आया। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 327 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल 4 फरवरी 2020 को नाशिक के महावितरण कार्यालय में हुई। तत्पश्चात 45 दिन में नियुक्ति मिलनी चाहिए थी। 22 मार्च से लॉकडाउन लगा आैर नियुक्ति का मामला अधर में अटक गया। 9 सितंबर को मराठा आरक्षण पर स्टे लगा आैर यह मामला फिर लटक गया। पिछले 11 महीने से उम्मीदवार नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 

परिवार पालना मुश्किल
साकोली के अनिकेत नंदेश्वर का जूनियर इंजीनियर के लिए चयन हुआ है। नौकरी नहीं मिलने से वह गांव में खेती कर रहा है। परिवार में 2 एकड़ खेती है आैर घर की जिम्मेदारी अनिकेत पर है। कोराड़ी के विक्रांत थुटे के पिता की 2010 में मृत्यु हो चुकी है। काम नहीं होने से वह भी किसानी कर रहा है। घर में 4 एकड़ खेती है आैर खेती पर परिवार चलाना कठिन हो रहा है।

दीपावली मीठी होने का दिया गया था आश्वासन
ऊर्जा मंत्री डाॅ. नितीन राऊत ने 13 नवंबर को घोषणा की थी कि आठ दिन में सभी को नियुक्तिपत्र दिया जाएगा आैर इनकी दीपावली मीठी होगी। नियुक्तिपत्र जारी करने केे आदेश महावितरण के अध्यक्ष को देने की जानकारी दी थी।

नहीं उठाया फोन 
इस बारे में जानकारी लेने के लिए महावितरण मुख्यालय मुंबई के मुख्य महाप्रबंधक भारत जाड़कर को कई बार फोन लगाया, लेकिन घंटी बजती रही। वाट्सएप व एसएमएस भी किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। हम उनका पक्ष जानने की कोशिश करते रहे।

Created On :   19 Dec 2020 3:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story