बड़ी खबर: दिल्ली एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, सभी को लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज

35 doctors of Delhi AIIMS Corona positive
बड़ी खबर: दिल्ली एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, सभी को लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज
बड़ी खबर: दिल्ली एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, सभी को लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी संक्रमण की दूसरी लहर देश में तेजी से फैलती जा रही है। अब इसकी चपेट में दिल्ली एम्स के डॉक्टर भी आ गए हैं। शुक्रवार को सामने आई रिपोर्ट में दिल्ली एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खास बात है कि संक्रमित हुए सभी डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। इस बीच गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित होने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरकत में आ गए हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा को मिलने के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अस्पताल और स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति का जायज़ा लेंगे। केजरीवाल और डॉ. डीएस राणा के बीच 4 बजे यह बैठक होगी। कोरोना की चपेट में अब दिल्ली में डॉक्टर भी आ रहे हैं, जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है।

दिल्ली में शुक्रवार को 7,437 नए केस आए। 3,363 मरीज ठीक हुए और 42 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.98 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 6.98 लाख ठीक हुए हैं और 11,175 ने जान गंवाई है। अभी 23,181 का इलाज चल रहा है।

Created On :   9 April 2021 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story