नागपुर जिले में 355 लोगों ने लिया वैक्सीन का दूसरा डोज

355 people took second dose of vaccine in Nagpur district
नागपुर जिले में 355 लोगों ने लिया वैक्सीन का दूसरा डोज
नागपुर जिले में 355 लोगों ने लिया वैक्सीन का दूसरा डोज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्र शासन के निर्देशानुसार पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी जा रही है। इसकी शुरुआत 16 जनवरी को की गई थी। इसका दूसरा डोज 28 दिन बाद दिया जाता है। 15 फरवरी को दूसरे डोज देने की शुरुआत हुई। नागपुर जिले में 355 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरा डोज लिया। इसके साथ ही कई लोगों ने पहला डोज लिया। मनपा ने 30,787 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पंजीकृत किए हैं। साथ ही 27,578 फ्रंटलाइन भी पंजीकृत किए गए हैं।

ग्रामीण में 34.2% वैक्सीनेशन
ग्रामीण क्षेत्र में 15 केंद्रों पर 1500 में से 513 लोगों को वैक्सीन दी गई। इसमें 224 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा डोज दिया गया। शेष ने पहले डोज लिया। 15 केंद्रों में काटोल आरएच में 62, उमरेड में 56, भिवापुर में 10, कलमेश्वर में 15, कुही में 12, मौदा में 5, नरखेड़ में 16, पारशिवनी में 21, हिंगना में 40, रामटेक उपजिला अस्पताल में 60, सावनेर आरएचटीसी में 38, लतामंगेशकर अस्पताल हिंगना में 55 और एक अन्य केंद्र पर 47 लोगाें को डोज दिया गया। इस तरह 34.2 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन दी गई।

 शहर में 40.05% वैक्सीनेशन
शहर में 19 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया, जिसमें 1900 में से 761 लोगों को वैक्सीन दी गई। शहर के मेयो अस्पताल में 60, एम्स में 47, डागा में 35, अाइसोलेशन 61, ऑरेंज सिटी 51, मेडिकल में 61, म्यूर में 23, पीएमच के दो केंद्रों  में 42,62, इंदिरा गांधी में 21, पुलिस अस्पताल में 67, सिम्स में 23, दंदे में 22, ईएसआसी में 57, एलेक्सिस में 23, भवानी में 48, जाफरी अस्पताल में 39, वोक्हार्ट में 9 और किंग्सवे में 10 लोगों वैक्सीन दी गई। इसमें से 131 लोगों ने दूसरा डोज लिया। कुल 40.05 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया।
 

Created On :   16 Feb 2021 6:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story