8 लाख पंजीकरण के साथ मुंबई ‘सीएम चषक’ में अव्वल

36 lakh youths have been enrolled in maharashtra CM Cup competition
8 लाख पंजीकरण के साथ मुंबई ‘सीएम चषक’ में अव्वल
8 लाख पंजीकरण के साथ मुंबई ‘सीएम चषक’ में अव्वल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में देवेंद्र फडणवीस सरकार के 4 साल पूरे होने पर इन दिनों हो रहे सीएम चषक स्पर्धा में रविवार की सुबह तक राज्य में करीब 36 लाख युवाओं ने विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करवा लिया है। इसमें मुंबई की 36 विधान सभा से करीब 8 लाख युवा हिस्सा लेंगे। इस तरह मुंबई पंजीकरण में पूरे राज्य में पहले स्थान पर चल रही है।

भाजयुमो मुंबई के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने बताया कि इसमें खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की कुल 12 स्पर्धाएं होंगी। रविवार की सुबह तक कुल 35 लाख 66 हजार 396 युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। मुंबई में आठ लाख से भी ज्यादा लोग विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। मुंबई में अब तक उत्तर जिले में 35,663, उत्तर पश्चिम जिले में 57,352, उत्तर पूर्व जिले में 3,24,036, उत्तर मध्य जिले में 10,8429, दक्षिण मध्य जिले में 1,98,237 और दक्षिण जिले में 7,0853 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। सीएम चषक में लड़कियां खासी रुचि ले रही हैं।

सिर्फ रंगोली, कविता, नृत्य, पेंटिंग में राज्य भर में कुल 5 लाख से ज्यादा लड़कियों ने पंजीकरण कराया है। कंबोज ने कहा कि इसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों और कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। इसमें जहां खेलों मे क्रिकेट टी-10, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वॉलीवॉल, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 100X4 मीटर रिले दौड़, मैराथन और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों में नृत्य, गायन, रंगोली, कविता, नाटक और चित्रकला की स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। 1 नवंबर को पुणे से शुरू "सीएम चषक" का समापन स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को मुंबई में होगा।

Created On :   16 Dec 2018 11:59 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story