एम्प्रेस मिल से बजेरिया तक कटेंगे 365 पेड़, सिर्फ 15 बचेंगे

365 trees to be cut from Empress Mill to Bijaria, only 15 will be left
एम्प्रेस मिल से बजेरिया तक कटेंगे 365 पेड़, सिर्फ 15 बचेंगे
एम्प्रेस मिल से बजेरिया तक कटेंगे 365 पेड़, सिर्फ 15 बचेंगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका ने एम्प्रेस मिल से बजेरिया तक नई सड़क प्रस्तावित की है। इस प्रस्तावित सड़क के बीच करीब 380 पेड़ काटने का प्रस्ताव था। पिछले दिनों सुनवाई में 380 में से 65 पेड़ बचाने की मांग की गई थी। 65 में कुछ अशोका के पेड़ थे, जबकि कुछ ऐसे थे, जो सड़क के बीच बाधा नहीं बन रहे थे, लेकिन मनपा वृक्ष प्राधिकरण समिति ने सिर्फ 15 पेड़ बचाने को मंजूरी प्रदान की है। अर्थात 365 पेड़ काटने को मान्यता दी गई है। इसके अनुसार सड़क निर्माण के लिए मनपा ने पेड़ काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, मनपा ने भरोसा दिलाया कि, और 5 से 10 पेड़ बचाने पर विचार हो रहा है। 

पेड़ कटाई का काम शुरू
फिलहाल सड़क के लिए पेड़ कटाई का काम शुरू हो गया है। यह जगह महाराष्ट्र राज्य वस्त्रोद्योग महामंडल के कब्जे में है। वह 15 मीटर चौड़ी और 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कर उसे मनपा को हस्तांतरित करेगी। इस कार्य में मनपा की निधि खर्च नहीं होगी। महापौर दयाशंकर तिवारी ने इस सड़क के लिए प्रस्ताव दिया था। 

15 मीटर चौड़ी,और 650 मीटर लंबी सड़क है प्रस्तावित
एम्प्रेस मिल से बजेरिया तक करीब 15 मीटर चौड़ी और 650 मीटर लंबी सड़क प्रस्तावित की गई है। इस सड़क से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए 380 पेड़ का प्रस्ताव रखा गया था। इसे लेकर मनपा ने आपत्तियां मंगवाई थी। कुछ चुनिंदा मामलों में यह एक ऐसा मामला है, जिसमें शहर से सर्वाधिक आपत्तियां आईं थीं। करीब 828 लोगों ने मनपा कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कराई थी। दिसंबर में इसकी सुनवाई हुई। 828 में से सिर्फ 2 लोग सुनवाई में पहुंचे। जो दो लोग पहुंचे, उसमें से भी एक का कहना था कि, किसी ने उसके नाम से गलत पत्र दिया है। वइ इस गलती के कारण यहां आ गया, उसका इससे कोई लेना देना नहीं है। सुनवाई में एकमात्र कौस्तव चटर्जी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए 380 में से 65 पेड़ बचाने की वकालत की थी, लेकिन प्राधिकरण समिति ने सिर्फ 15 पेड़ बचाने की सिफारिश कर 365 पेड़ों की बलि चढ़ाने का निर्णय लिया। हालांकि, इस पर आपत्तियां बढ़ने से मनपा ने और 5 से 10 पेड़ बचाने का संकेत दिया है।
 

Created On :   9 Jan 2021 3:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story