- Home
- /
- महानगरपालिकाओं के लिए 376 करोड़...
महानगरपालिकाओं के लिए 376 करोड़ मंजूर, नागपुर को 60 करोड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश की महानगर पालिकाओं (मनपा) में विभिन्न विकास कामों के लिए "मनपा क्षेत्र मूलभूत सुविधा विकास योजना" के तहत 367 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की गई है। प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग ने इससे संबंधित शासनादेश जारी किया है। 14 महानगर पालिकाओं के लिए स्वीकृत राशि को 31 मार्च 2019 तक खर्च करना पड़ेगा।
इसके तहत नागपुर मनपा को 60 करोड़, चंद्रपुर मनपा को 5 करोड़, लातूर मनपा को 10 करोड़, नाशिक मनपा को 30 करोड़, जलगांव मनपा को 5 करोड़, पुणे मनपा को 40 करोड़, पिंपरी-चिंचवड मनपा को 15 करोड़, सांगली मनपा को 5 करोड़, सोलापुर मनपा को 10 करोड़, कोल्हापुर मनपा को 10 करोड़, ठाणे मनपा को 15 करोड़, मीरा-भाईंदर मनपा को 5 करोड़, नई मंबई मनपा को 5 करोड़ व मुंबई मनपा के लिए 152 करोड़ रुपए मंजूर किये गए हैं।
सरकार के शासनादेश के अनुसार मनपा क्षेत्र में 10 लाख से कम कीमत वाले कार्यों को एकत्रित रूप से प्रशासकीय मंजूर प्रदान की गई है। मंजूर की गई राशि का ई-टेंडर निकालना अनिवार्य होगा। हर काम ई-टेंडर द्वारा करना जरूरी होगा। प्रशासकीय मान्यता की कीमत को दोबारा बांट कर कार्य आदेश जारी करना गंभीर अनियमितता समझी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी पर रहेगी।
Created On :   29 March 2018 10:12 PM IST