- Home
- /
- सिंचाई प्रकल्पों के लिए मिलेंगे...
सिंचाई प्रकल्पों के लिए मिलेंगे 3771 करोड़

डिजिटल डेस्क, अमरावती । विदर्भ में सिंचाई क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से सिंचाई प्रकल्पों के लिए महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से राज्य के बजट में 6 हजार करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है। इसमें अमरावती विभाग को 3 हजार 771 करोड़ रुपए मिलेंगे। इससे क्षेत्र के महत्वाकांक्षी सिंचाई प्रकल्प पूर्ण होकर सिंचाई क्षमता व कृषि उत्पादकता बढ़ने में सहायता होगी। ऐसा विश्वास राज्य के जलसंपदा राज्यमंत्री बच्चू कडू ने जताया है।
गौरतलब है कि विदर्भ के सभी जिलों में सिंचाई प्रकल्पों के काम को गति मिले और सिंचाई क्षमता में वृद्धि हो, इस दृष्टि से जलसंपदा राज्यमंत्री कडू की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते इस बार राज्य के बजट में विदर्भ के विविध सिंचाई प्रकल्पों के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। विदर्भ में खेती का सिंचाई बढ़ाने की दृष्टि से यह प्रावधान किया गया है। इस कारण सिंचाई प्रकल्पों के काम गति से पूर्ण होंगे तथा सिंचाई का प्रमाण बढ़कर कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होगी और किसान बंधुओं का जीवन स्तर को सुधारनेे में मदद होगी, ऐसा विश्वास राज्यमंत्री ने जताया है। इधर, विदर्भ सिंचाई विकास महामंडल के माध्यम से अनेक कामों को गति दी गई है। परियोजना पूरी होने के साथ ही भूसंपादन के कामों की भी शुरुआत होगी।
Created On :   15 March 2022 2:26 PM IST