- Home
- /
- फर्जी इनवाइस मामले में 4 व्यवसायी...
फर्जी इनवाइस मामले में 4 व्यवसायी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,नागपुर। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) नागपुर जोनल यूनिट ने फर्जी इनवाइस के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। यवतमाल जिले के 4 व्यवसायियों को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी इनवाइस के माध्यम से 4 इकाइयों ने 621.60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। खास बात यह है कि इन कंपनियों का अस्तित्व नहीं मिला। कागजों पर ही ये कंपनियां चल रही हैं। डीजीजीआई नागपुर जोनल यूनिट ने बड़े पैमाने पर फेक इनवाइस (फर्जी चालान) रैकेट संचालन की जानकारी मिलने पर इस संबंध में तलाशी अभियान छेड़ा। यवतमाल जिले में कई स्थानों पर जांच के दौरान और अधिकृत व्यक्तियों से पूछताछ पर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।
यवतमाल जिले में 4 करदाता फेक इनवाइस जारी करने में शामिल थे। फेक इनवाइस और धोखाधड़ी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ, बिना किसी माल या सेवा की आपूर्ति के इन करदाताओं ने खुद को अधिकृत एजेंट घोषित कर दिया था। इनकी गतिविधियों के बारे में संदेह हुआ। कागज पर भारी लेनदेन दिखा रहे थे। पते के प्रमाण के रूप में जीएसटीएन अपलोड किया गया है। यह देखा गया कि इन करदाताओं ने 621.60 करोड़ रुपए का कागजी रिकॉर्ड पर और संचयी रूप से लाभ उठाकर धोखाधड़ी की। बिना किसी सामान या सेवा की रसीद या आपूर्ति के फेक इनवाइस (नकली चालान) पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में 4 प्रॉपराइटर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Created On :   19 Dec 2020 2:05 PM IST