- Home
- /
- नागपुर में कोरोना से 4 की मौत, 42...
नागपुर में कोरोना से 4 की मौत, 42 नए केस , 8322 की हुई जांच, जानिए विदर्भ के आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को कोरोना का आंकड़ा फिर बढ़कर सामने आया है। 4 लोगों की मौत और 42 नए मरीज मिलने से चिंता बढ़ने लगी है। 8,322 कोरोना जांच में हालांकि 42 लोग पाजिटिव मिले हैं लेकिन खतरा बरकरार ही है। 84 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।
गड़चिरोली में 10 नए कोरोना संक्रमित, 15स्वस्थ
गड़चिरोली जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित पाए गए तथा 15 मरीज स्वस्थ होने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया। जिले में अब तक 30287 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 29425 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 122 सक्रिय मरीजों का उपचार शुरू है। जिले में कोरोना मरीज ठीक होने का प्रमाण 97.15 प्रतिशत है।
अमरावती में 43 नए केस, 32 मरीज स्वस्थ
अमरावती जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को जिले में एक कोरोना मरीज की मृत्यु हुर्ई है जबकि 32 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। स्वस्थ्य होनेवाले मरीजों की कुल संख्या 94179 है। अब तक जिले में 96106 संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
भंडारा में 1 मरीज स्वस्थ, 1 नया मरीज मिले
भंडारा जिले में शनिवार को जिले 1 मरीज कोरोना से ठीक हो गया। वहीं जिले में शनिवार को 1 नया कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले में अब तक कुल 59 हजार 485 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 58 हजार 320 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में मरीज ठीक होने की दर 98.04 प्रतिशत पर है। वहीं जिले में अब सिर्फ 36 कोरोना के सक्रिय मरीज बचे हैं।
गोंदिया जिले में 8 कोरोना मुक्त, 8 नए संक्रमित
गोंदिया जिले में8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 8 ही मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे हैं। किसी भी संक्रमित मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। जिले में अब तक कुल मिलाकर 41 हजार 152 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिनमें से 40 हजार 405 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 98.18 हो गया है एवं मृत्यु दर घटकर 1.39 प्रतिशत है।
वर्धा में 6 नए कोरोना संक्रमित, 8 स्वस्थ
वर्धा जिले मे 24 घंटे में 6 पॉजिटिव पाए गए। 8 लोग स्वस्थ होने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। जिले में पिछले किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नही हुई है। जिले में फिलहाल एक्टिव केस 49 है। इस समय जिले में 49 कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले है।
यवतमाल में 3 नए मामले, 5 हुए स्वस्थ
यवतमाल में शनिवार को 3 नए पाजिटिव मिले और 5 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में 548 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 3 पाजिटिव तो 545 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जिले में फिलहाल 43 एक्टिव पाजिटिव मरीज हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 72740 है। जिले का पाजिटिविटी दर 10.66 व मृत्यु दर 2.46 है।
Created On :   3 July 2021 8:27 PM IST