मनपा के 4 कर्मी नहीं उठा पाए ढक्कन, 2 चोर गाड़ी से आए और उठाकर चलते बने

4 employees of Municipal Corporation could not lift the lid, 2 thieves came by car and picked up and walked
मनपा के 4 कर्मी नहीं उठा पाए ढक्कन, 2 चोर गाड़ी से आए और उठाकर चलते बने
रोड पर पड़ा था चेंबर मनपा के 4 कर्मी नहीं उठा पाए ढक्कन, 2 चोर गाड़ी से आए और उठाकर चलते बने

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिघाेरी परिसर के धन्वंतरि नगर में दो चोर गटर का लोहे का ढक्कन चुरा ले गए। ढक्कन लाते समय उसे उठाने में मनपा के 4 कर्मचारियों को पसीना छूट गया। उसे दो चोर बड़ी सफाई से उठाकर दोपहिया वाहन पर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। चोरी की इस घटना का वीडियो देखकर सभी दंग रह गए।

चार दिन से चेंबर के पास पड़ा था
धन्वंतरि नगर में चेंबर को ढंकने के लिए ढक्कन लाया गया। चेंबर का काम चूंकि अधूरा था, इसलिए ढक्कन बगल में रख दिया गया था। मनपा के 4 कर्मचारयों ने यह ढक्कन वाहन में चढ़ाया था। 70 से 80 किलो वजन का यह ढक्कन उठाने में मनपा कर्मचारियों को पसीना छूट गया था। चार दिन से यह ढक्कन चेंबर के पास पड़ा था। 

यह है फुटेज
इस ढक्कन पर चोरों की नजर पड़ते ही दो चोर शुक्रवार को सुबह 5 बजे दोपहिया मोपेड से वहां वहां पहुंचे। पहले पीछे बैठे चोर ने ढक्कन उठाने का प्रयास किया। वजन ज्यादा रहने से वह नहीं उठा पाया, तो वाहन चला रहा चोर उतरा और दोनों एक झटके में ढक्कन उठाकर वाहन पर रखकर रफूचक्कर हो गए। सुबह बस्ती के लोगों को ढक्कन गायब दिखाई देने पर उन्होंने नगरसेवक विजय झलके को फोन पर सूचना दी। यह घटना एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

नंदनवन थाने में मामला दर्ज
यह फुटेज झलके को भेजा गया। झलके ने जोन कार्यालय को सूचना देने पर नंदनवन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों को तलाश रही है।  
 

Created On :   14 Aug 2021 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story