अलग-अलग जगहों पर 4 की मौत, नागपुर शहर में हादसों भरा रहा दिन

4 killed in different places, day was full of accidents in Nagpur city
अलग-अलग जगहों पर 4 की मौत, नागपुर शहर में हादसों भरा रहा दिन
अलग-अलग जगहों पर 4 की मौत, नागपुर शहर में हादसों भरा रहा दिन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर में अलग अलग जगहों पर 4 लोगों की मौत हो गई। कोई सड़क हादले का शिकार हुआ तो  सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मौदा में एक ट्रक ने दोपहिया वाहन चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुही में  सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी भी मौत हो गई। 

ट्रक ने दोपहिया को उड़ाया
पुलिस के अनुसार मौदा थाने से करीब 20 किमी ठाकरे बंधु ढाबा एमएच-53 रोड पर गत 14 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे ट्रक (सी.जी-04-एम.एस.-9636) की चपेट में आने से दोपहिया वाहन चालक लुकेश पटले (22),  एरिगेशन काॅलोनी, गुमथला निवासी गंभीर जख्मी हो गया। वाहन चकनाचूर हो गया। घायल लुकेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। मौदा थाने में आरोपी चालक पर मामला दर्ज किया गया।

वाहन ने राहगीर को कुचला
दूसरी घटना कुही थाने से करीब 30 किमी दूर कलमना गांव के पास हुई। बारीकलाल बिसने  (45), करेगांव, तहसील  लांजी, जिला बालाघाट निवासी को गत 7 मार्च को शाम में कलमना रोड पर पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। बारीकलाल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 8 मार्च को उसकी मौत हो गई। मेडिकल के दस्तावेज के आधार पर कुही पुलिस ने करीब 8 दिन बाद अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तालाब में डूबने से किशोर की मौत
तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई और मित्रों के साथ तैरने गया था। सोमवार को कोराड़ी थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया।

किसी को तैरना नहीं आता था
बाबा दीपसिंह नगर निवासी विकास नारनवरे (42) के पुत्र शशांक (16) और प्रथम (12) रविवार को दोपहर 1 बजे हमउम्र तीन मित्रों के साथ उप्पलवाड़ी स्थित तालाब में तैरने गए थे। शशांक, प्रथम और उसके मित्रों को तैरना नहीं आता था। सभी तालाब किनारे नहा रहे थे। इस बीच शशांक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। 

डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया
इससे प्रथम और बाकी मित्र घबरा गए और सभी भाग खड़े हुए। डर के मारे उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में प्रथम ने शंशाक के तालाब में डूबने की बात बताई। सूचना मिलते ही कोराड़ी थाने की टीम गोताखोर के साथ मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद  सोमवार को शाम 7.30 बजे गोताखोरों के हाथ शशांक का शव लगा। कानूनी कार्रवाई के बाद शशांक का शव उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
मंगलवार को सुबह अजनी रेलवे स्टेशन परिसर में यार्ड में मेंटेनेंस के लिए जा रही दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक ट्रैक मेंटनर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही अधिकारी और यूनियन के पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन ने  घटना की जांच करने की मांग की है। मृतक का नाम ओमप्रकाश राऊत है। वह मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत चाबी मैन था। स्लीपर व पटरियों में लगी चाबियों को कसने का उसका काम था। घटना के दिन सुबह 10 बजे सोर्टिंग लाइन क्र.-1 पर वह काम कर रहा था। इस बीच रखरखाव के लिए यार्ड में ले जाते समय दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आेन से ओमप्रकाश की मौत हो गई।
 

 

Created On :   17 March 2021 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story