स्वच्छता पखवाड़े के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए महाराष्ट्र की 4 संस्थाएं पुरस्कृत

4 organizations of Maharashtra rewarded for excellent work under cleanliness
स्वच्छता पखवाड़े के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए महाराष्ट्र की 4 संस्थाएं पुरस्कृत
स्वच्छता पखवाड़े के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए महाराष्ट्र की 4 संस्थाएं पुरस्कृत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए गुरुवार को महाराष्ट्र की 4 संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। केन्द्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) गिरीराज सिंह के हाथों यह पुरस्कार दिए गए। यहां के प्रवासी भारतीय भवन में केन्द्रीय सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में विभिन्न 6 श्रेणी में कुल 18 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें महाराष्ट्र की चार संस्थाएं शामिल है। समारोह में देश के दो खादी ग्रामोद्योग मंडल को सम्मानित किया गया। इसमें महाराष्ट्र खादी ग्रामोद्योग मंडल को स्वच्छता के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया जिसे मंडल के निदेशक डॉ वीके नागर ने स्वीकार किया।

महाराष्ट्र खादी ग्रामोद्योग मंडल को मिला प्रथम पुरस्कार
इसके अलावा वर्धा स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक संस्था को स्वच्छता के लिए प्रोत्साहन पर पुरस्कार दिया गया। संस्था के उप निदेशक रवीकुमार कंदास्वामी ने पुरस्कार स्वीकार किया। औरंगाबाद स्थित इंडो जर्मन टूल रुम (IGTR) संस्था को 2 पुरस्कार प्रदान हुए, जिसमें से एक देश में सबसे स्वच्छ टूल रुम का पुरस्कार और दूसरा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय और सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगित में उत्कृष्ट कार्य के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया।

संस्था के प्रबंध निदेशक एच डी कापसे ने पुरस्कार स्वीकार किया। मुंबई स्थित टेस्टिंग सेंटर को भी पुरस्कार दिया गया, जिसे संस्था के निदेशक ए आर गोखले ने स्वीकार किया। देशभर में 16 से 30 जून के बीच सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के विभिन्न विभागों में स्वच्छता पखवाडे का आयोजन किया गया था। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया है।

Created On :   4 July 2018 8:25 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story