नागपुर में मामूली बात पर 4 लोगों ने की खुदकुशी

4 people committed suicide in Nagpur on a minor issue
 नागपुर में मामूली बात पर 4 लोगों ने की खुदकुशी
 नागपुर में मामूली बात पर 4 लोगों ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में मामूली बात पर 4 लोगों ने खुदकुशी कर ली। जरीपटका में जहा मां के साथ हुए विवाद से आहत होकर किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। हुड़केश्वर में विवाहित बेटी पर बोझ बनने से आत्मग्लानी होने के कारण एक व्यक्ति ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। अन्य दो स्थानों पर भी घटनाएं हुई हैं। जरीपटका, हुड़केश्वर, एमआईडीसी और िगट्टीखदान थाने में आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 

किशोरी का मां से हुआ था विवाद
जरीपटका स्थित म्हाड़ा कालोनी निवासी मोनिका जितेंद्र टेंभुर्णे (16) थी। मंगलवार की सुबह 6 बजे िकसी बात को लेकर उसका अपनी मां से विवाद हुआ था। इससे आहत मोनिका अपनी दादी महानंदा टेंभुर्णे के घर कुशी नगर में गई थी। वहां मौका पाकर मोनिका ने सीलिंग फैन को चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। 

आत्मग्लानिवश फंदे से झूला
हुड़केश्वर थाना क्षेत्र के चंद्रभागा नगर निवासी विकास मस्के (56), उसकी पत्नी और उसकी एक बेटी शारीरिक रूप से कमजोर है। सभी का खर्च विवाहित बेटी श्रद्धा स्वप्नील खोब्रागड़े (26) उठाती है। विकास को यह सोचकर आत्मग्लानी होती थी कि, बेटी विवाहित होने के बाद भी खुद के घर से ज्यादा उनका ध्यान रखती है। इसी तनाव में आकर सोमवार को रात पौने आठ बजे विकास ने सुरक्षा कंपाउंड के लोहे के एंगल को रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी भी मौत हो गई।

ऑटो चालक ने लगा ली फांसी
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी शेख मो. शेख जुम्मन (55) ऑटो चालक था। सोमवार की शाम उसने भी िकसी कारण के चलते सीलिंग फैन को साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई। 

चुन्नी बांधकर दे दी जान
एमआईडीसी थाना क्षेत्र के संगम नगर निवासी प्रशांत नितनवरे (45) ने भी सोमवार की शाम साढ़े चार बजे िकसी कारण से सीलिंग फैन को चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी भी मौत हो गई। विविध स्थानों पर घटित प्रकरणों को दर्ज िकया गया है। जांच जारी है। 
 

Created On :   3 March 2021 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story