दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोग जख्मी

4 people of same family injured in accident
दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोग जख्मी
दुर्घटना दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोग जख्मी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उमरेड रोड पर विहिरगांव कटिंग के पास  टिप्पर व कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर हुड़केश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

कार का टायर फटा : पुलिस के अनुसार रविवार को नागभीड़ सम्राट अशोक नगर चंद्रपुर निवासी रवींद्र उइके, पत्नी रजनी, बेटी प्राजक्ता और भाई विवेक उइके के साथ कार में जा रहे थे। नागपुर-उमरेड रोड पर कार को विहिरगांव कटिंग के पास टिप्पर (एम.एच.-49-1110) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मार दी। हादसे में कार का टायर भी फट गया, जिससे कार में सवार उक्त लोग  जख्मी हो गए। रवींद्र उइके को  दिघोरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनी को मामूली चोट लगी है। प्राजक्ता और विवेक को  तिरंगा चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने टिप्पर को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश पुलिस कर रही है। रजनी उइके की शिकायत पर हुड़केश्वर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

   

Created On :   24 May 2022 6:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story