अगहन पूर्णिमा तक 4 सर्वार्थसिद्धि , 1-1 अमृत सिद्धि और त्रिपुष्कर योग

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अगहन पूर्णिमा तक 4 सर्वार्थसिद्धि , 1-1 अमृत सिद्धि और त्रिपुष्कर योग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खरमास के पहले 15 दिनों के दौरान अगहन महीने का शुक्लपक्ष रहेगा। इन दिनों यानी 16 से 30 दिसंबर के बीच 6 तिथियां खास रहेंगी, जिनमें महत्वपूर्ण व्रत-पर्व और त्योहार मनाए जाएंगे। अगहन महीने के शुक्लपक्ष की शुरुआत धनु संक्रांति के साथ हो रही है। इसके बाद विनायक चतुर्थी, विवाह पंचमी, मोक्ष एकादशी, दत्तात्रेय जयंती और अगहन पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। वहीं, खरमास के चलते पूरे महीने भगवान विष्णु और सूर्य की विशेष पूजा की जाएगी। इन दिनों में 1 अमृतसिद्धि, 1 त्रिपुष्कर और 4 सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेंगे। खरीदारी के 10 शुभ मुहूर्त भी रहेंगे।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश
अगहन महीने के शुक्लपक्ष में बुधवार को सूर्य ने धनु राशि में प्रवेश किया। इस दिन तीर्थ स्नान और दान कर पुण्य पाया।
18 दिसंबर, शुक्रवार : इस दिन विनायक चतुर्थी है। सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और मनोकामना पूर्ति के लिए इस दिन गणेशजी के लिए व्रत किया जाता है।
19 दिसंबर, शनिवार : इस दिन विवाह पंचमी है। त्रेतायुग में इसी तिथि पर श्रीराम और सीता का विवाह हुआ था।
25 दिसंबर, शुक्रवार : इस दिन मोक्षदा एकादशी व्रत किया जाएगा। साथ ही गीता जयंती भी मनाई जाएगी। इसी दिन क्रिसमस भी मनाया जाएगा।
29 दिसंबर, मंगलवार : इस दिन दत्त पूर्णिमा है। मान्यता है, इसी दिन भगवान दत्तात्रेय का अवतार हुआ था।
30 दिसंबर, बुधवार : अगहन मास की पूर्णिमा है। इस तिथि पर नदी में स्नान और दान करने की परंपरा है।

Created On :   17 Dec 2020 12:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story