जरीपटका, मानकापुर और कोराडी में छेड़खानी, 4 पर मामला दर्ज

4 tampered in Zaripatka, Mankapur and Koradi, case registered
जरीपटका, मानकापुर और कोराडी में छेड़खानी, 4 पर मामला दर्ज
जरीपटका, मानकापुर और कोराडी में छेड़खानी, 4 पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  उपराजधानी में महिलाओं की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। लगातार छेड़खानी से लेकर दुष्कर्म तक की खबरें सामने आ रही हैं। जरीपटका, मानकापुर और कोराडी में छेड़खानी की घटनाएं सामने आई हैं। महिला सहित 2 किशोरियां असामाजिक तत्वों का शिकार हुई हैं। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

मोटरसाइकिल से काट रहा था चक्कर
जरीपटका थानांतर्गत निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे भोजन कर अपने घर के सामने टहल रही थी। इस दौरान 22 वर्षीय युवक ने अपने 17 वर्षीय नाबालिग  रिश्तेदार के साथ किशोरी से छेड़छाड़ की है। मोटरसाइकिल से उसके पास चक्कर मारे। अभद्रता से उससे बात करने का प्रयास किया। जिससे मामला थाने पहुंचा। 

बाइक से किया पीछा
28 फरवरी से 2 मार्च के बीच में संजय ओमप्रकाश येडे (27) ने मोटरसाइकिल से 16 वर्षीय किशोरी का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की। कोराडी थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है।

ठेला लगाने वाली महिला से बदसलूकी
मानकापुर क्षेत्र की निवासी 32 वर्षीय महिला घर के सामने ही नाश्ते का ठेला लगाती है। सोमवार की शाम साढ़े सात बजे महिला घर के सामने स्थित नाश्ते के ठेले पर खड़ी थी। आरोप है कि वहां पर शराब के नशे में हेमंत  दत्ता मेश्राम (32) आया। नशे में होने से महिला ने ठेले पर आने से मना किया। इस बात को लेकर हुए विवाद मंे हेमंत ने लात-घूसों से महिला की पिटाई तो की ही, उसके साथ छेड़छाड़ भी किया। प्रकरण दर्ज कर हेमंत को गिरफ्तार किया गया है। 
 

Created On :   4 March 2021 12:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story