महाराष्ट्र में विदेशों से लौटे 4 हजार लोग, भेजे गये क्वारेंटाइन सेंटर 

4 thousand people returned from abroad in Maharashtra, quarantine center sent
महाराष्ट्र में विदेशों से लौटे 4 हजार लोग, भेजे गये क्वारेंटाइन सेंटर 
महाराष्ट्र में विदेशों से लौटे 4 हजार लोग, भेजे गये क्वारेंटाइन सेंटर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई । केंद्र सरकार के वंदे मातरम मिशन के तहत विदेशों से महाराष्ट्र में 26 फ्लाइट्स से 3459 लोग लौटे हैं। इनमें से 1137 यात्री मुंबई के और शेष 1572 लोग शेष महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों के नागरिक हैं। जबकि 750 यात्री देश के दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं।  मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 7 जून को विदेशों से सात और विमान आने वाले हैं। अभी तक अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपिंस, बांग्लादेश, मलेशिया, कुबैत, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रिका, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, जापान, श्रीलंका, वर्मा व तंजानिया में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया है।

विदेशों से आने वाले मुंबई के लोगों को यहां के होटलों में क्वारेंटाईन किया गया है। जबकि राज्य के दूसरे जिले के यात्रियों को उनके जिला मुख्यालय भेजा जाता है। वहां पर संबंधित जिलाधिकारी व मनपा आयुक्त उनके क्वारेंटाईन की व्यवस्था करते हैं। सरकार का इस बात पर खास जोर है कि विदेशों से आए लोग क्वारेंटाईन नियमों का कड़ाई से पालन करें। मुंबई हवाई अड्डे पर विदेशों से आने वाले दूसरे राज्य के नागरिकों को उनके राज्यों से यात्रा पास मिलने तक उन्हे मुंबई में क्वारेंटाईन किया जा रहा है।   
 

Created On :   30 May 2020 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story