वाहन चोर से 4 वाहन जब्त, मध्यप्रदेश का रहने वाला है आरोपी

4 vehicles seized from vehicle thief, accused from Madhya Pradesh
वाहन चोर से 4 वाहन जब्त, मध्यप्रदेश का रहने वाला है आरोपी
वाहन चोर से 4 वाहन जब्त, मध्यप्रदेश का रहने वाला है आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यशोधरानगर पुलिस ने एक वाहन चोर से चोरी के 4 दोपहिया वाहन जब्त किया है। आरोपी का नाम सुभाष राजकुमार उईके नाका क्र. 04 कलमना निवासी है। आरोपी को हनुमान मंदिर के पास मांजरी रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़ा गया। आरोपी मूलत: नरसिंहपुर मध्यप्रदेश का निवासी है। उससे चोरी के 4 वाहन सहित करीब 1,85,000 रुपए का माल जब्त किया गया है। यशोधरा नगर के वरिष्ठ थानेदार अशोक मेश्राम के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की। आरोपी पर शहर में 3 अन्य मामले भी दर्ज हैं। 
 

Created On :   30 April 2021 12:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story