‘हाई प्रोफाइल गर्ल फ्रेंड’ के चक्कर में लगा 40 लाख का चूना

40 lakh lime in the affair of high profile girl friend
‘हाई प्रोफाइल गर्ल फ्रेंड’ के चक्कर में लगा 40 लाख का चूना
साइबर ठगों की करतूत  ‘हाई प्रोफाइल गर्ल फ्रेंड’ के चक्कर में लगा 40 लाख का चूना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हाई प्रोफाइल गर्ल फ्रेंड उपलब्ध कराने के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए एक दूरसंचार कंपनी के 56 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं व अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे पहले एक डेटिंग सेवा प्रदान करने वाली कंपनी से फोन आया था। कंपनी ने उसे हाई प्रोफाइल गर्ल फ्रेंड उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके लिए शिकायतकर्ता को लड़की की फ़ोटो भी भेजी गई थीऔर उससे पंजीयन शुल्क, पांच सितारा होटल में कमरा बुक करने सहित अलग अलग तरीके से पैसे मांगे गए। इस तरह से शिकायतकर्ता से कुल 40 लाख 52 हजार रुपए ठगे गए। इसके बदले शिकायतकर्ता को न तो किसी लड़की से मिलवाया गया और न कोई सेवा दी गई। इस बीच जब शिकायतकर्ता से और पैसे मांगे गए तो उसने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल शिकायतकर्ता से पैसे भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए खाते की जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

Created On :   26 Feb 2022 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story