स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 40 कैदियों को जेल से किया रिहा

40 prisoners released from jail on the elixir of freedom
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 40 कैदियों को जेल से किया रिहा
76 कैदियों का था प्रस्ताव स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 40 कैदियों को जेल से किया रिहा

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सरकार व न्यायालय ने देशभर के विशिष्ट वर्ग कैदियों को माफी देने का निर्णय लिया था। इसके चलते अमरावती जिला मध्यवर्ती कारागृह के 40 कैदियों को जमानत देकर जेल से रिहा किया गया। इन कैदियों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में विशेष समिति स्थापित कर 25 जुलाई से 12 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया गया। समिति ने समय-समय पर बैठक लेकर न्यायालयीन स्तर की प्रक्रिया को पूरा किया।

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट और केंंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई। अमरावती जिला मध्यवर्ती जेल में कैद कैदियों को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर रिहा करने के उद्देश्य से एक अभियान चलाया गया। जिसके लिए 15 जुलाई को अमरावती जेल में कैदियों की संख्या को केंद्र स्थल पर रखा गया। 15 जुलाई को अमरावती मध्ववर्ती जेल में कुल कैदियों की संख्या 653 थी। कैदियों को रिहा करने के लिए राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण ने 16 प्रकार की नियमावली बनाई थी। इसमेंं 653 मेंं से 95 कैदियों के मामले विचाराधीन रखे गए, उनमें से 76 कैदियों को जमानत देकर तत्काल रिहा करने का प्रस्ताव न्यायालय में रखे गए। जिस पर तत्काल सुनवाई करते हुए 15 अगस्त से पूर्व 40 कैदियों को जेल से रिहा कर दिया गया। 
 

Created On :   16 Aug 2022 1:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story