एक ही स्थान पर होगी 42 बीमारियों की जांच, मनपा की घोषणा

42 diagnostic facilities will be available in one place of nagpur
एक ही स्थान पर होगी 42 बीमारियों की जांच, मनपा की घोषणा
एक ही स्थान पर होगी 42 बीमारियों की जांच, मनपा की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर वासियों को 42 बीमारियों की जांच की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। मनपा आयुक्त अश्विन मुद्गल ने  अपना संशोधित व प्रस्तावित बजट पेश करते हुए यह एक बड़ी सौगात दी है। 42 बीमारियों की जांच एक ही स्थान पर कराने की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। नागपुर महानगरपालिका व टाटा ट्रस्ट में सामंजस्य करार अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान अंतर्गत शुरू 26 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सक्षमीकरण किया जा रहा है। मनपा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सक्षमीकरण टाटा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। प्रथम चरण में 8 यूपीएचसी का सक्षमीकरण होगा। द्वितीय चरण में 10 यूपीएचसी और तीसरे चरण में 8 यूपीएचसी का सक्षमीकरण किया जाएगा। इसके अनुसार सदर रोग निदान केंद्र में पैथोलॉजी लेबोरेटरी को टाटा ट्रस्ट द्वारा सेंट्रल पैथोलॉजी लेबोरेटरी के नाम से शुरू किया जाएगा। यह लेबोरेटरी उत्तम दर्जे की रहेगी। जहां 42 प्रकार की जांच होगी। यह जांच सस्ती दर पर उपलब्ध होगी। उपरोक्त लेबोरेटरी को लगने वाले मनुष्य बल और उपकरण व साहित्य टाटा ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। 

मेट्रो को भी मनपा देगी 35 करोड़
बजट में विविध महत्वकांक्षी योजनाओं के लिए भी प्रावधान किया गया है। स्मार्ट सिटी योजना के लिए 10 करोड़ रुपए इस बजट में रखा गया है। इसके अलावा 35 करोड़ मेट्रो रेलवे प्रकल्प के लिए रखे गए हैं। फिलहाल मनपा ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को महत्वपूर्ण जमीनें उपलब्ध कराई है। इसके अलावा मनपा को और 73 करोड़ रुपए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को देने हैं, जिसमें से 35 करोड़ रुपए इस साल दिए जाएंगे। परिवहन सेवा के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। अनधिकृत या अविकसित इलाकों में अमृत योजना अंतर्गत जलापूर्ति व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा भी 35 करोड़ रुपए रखे गए हैं। शहर में नदी-नाले प्रकल्प को पूरा करने के लिए 2 करोड़, सीमेंट कांक्रिट सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़, नासुप्र द्वारा हस्तांतरित 572 व 1900 ले-आऊट के लिए 5 करोड़ सहित अनेक योजनाओं को महत्व दिया गया है। इस दौरान आयुक्त ने घनकचरा व्यवस्थापन क्षेत्र में 2019 तक पूरा काम होने का दावा किया है। 

 


 

Created On :   10 March 2018 2:58 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story